{"_id":"5da4bbde8ebc3e0178342a84","slug":"notice-issued-to-eo-and-market-secretary-on-poor-progress-of-recovery-sitapur-news-lko486906374","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसूली की खराब प्रगति पर ईओ व मंडी सचिव को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसूली की खराब प्रगति पर ईओ व मंडी सचिव को नोटिस जारी
विज्ञापन
सीतापुर। डीएम ने कर-करेत्तर राजस्व प्राप्तियों की समीक्षा की। मंडी सचिव व अधिशासी अधिकारी नगन पालिका परिषद सीतापुर खराब प्रगति पर दोनो अफसरों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
पीडब्ल्यूडी की सड़कों पर अवैध रूप से अतिक्रमण के मामले में उदासीनता बरतने पर एक्सईएन पीडब्ल्यूडी के अफसरों को कड़ी फटकार लगाते हुए प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम अखिलेश तिवारी ने कर-करेत्तर राजस्व प्राप्तियों से संबंधित बीते माह की प्रगति एवं विभागों द्वारा की जा रही प्रवर्तन कार्यवाहियों की समीक्षा की।
विज्ञापन
उन्होंनें खनन अधिकारी को अवैध खनन बिल्कुल बंद कराने के निर्देश दिए। कहा कि टीम बनाकर अवैध खनन रोकें। बीएसए को अवैध रूप से संचालित गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को सर्वे कराकर उन्हें बंद कराए जाने के निर्देश दिए।
परिषदीय स्कूलों की जमीनों पर अवैध कब्जे को चिन्हित कराकर तत्काल कब्जा हटवाने के लिए भी बीएसए को जिम्मेदारी दी।
डीएम ने अभिहित अधिकारी खाद्य एवं औषधि को निर्देश दिए कि दीपावली पर्व के दृष्टिगत खाद्यानों की सैम्पलिंग बढ़ाएं। मानकों के अनुरूप न पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई करें।
चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को बीते माह मे अल्ट्रासाउंड केन्द्रों पर प्रभावी जांच न करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए स्थिति में सुधार के निर्देश दिए।