{"_id":"688d043ff06a62beaf083152","slug":"notice-issued-to-54-schools-running-without-recognition-sitapur-news-c-102-1-slko1037-137574-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बिना मान्यता के चल रहे 54 स्कूलों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बिना मान्यता के चल रहे 54 स्कूलों को नोटिस
Fri, 01 Aug 2025 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 01 Aug 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों के खिलाफ बेसिक शिक्षा विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बीईओ की जांच आख्या के आधार पर 54 विद्यालयों को नोटिस दिया गया है। एक सप्ताह में विद्यालय बंद कर लिखित जवाब मांगा है।
शासन ने जिले में चल रहे अमान्य विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। बीएसए ने बीईओ से अपने-अपने विकासखंड में विद्यालयों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे। इस पर एलिया, खैराबाद, बेहटा, कसमंडा, महमूदाबाद, महोली, मछरेहटा, बिसवां में 54 अमान्य विद्यालय मिले हैं।
ये स्कूल बिना मान्यता के कक्षा आठ तक की कक्षाएं चला रहे थे। बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया विद्यालय के प्रबंधक/प्रधानाचार्य को नोटिस दिया है। एक सप्ताह में यह विद्यालय बंद करके जवाब दें। इस कार्रवाई के बाद अगर विद्यालय चलता मिलेगा तो एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।