{"_id":"6046733d8ebc3edf614515b2","slug":"nothing-happens-with-accusation-identify-your-deficiency-mo-khan-sitapur-news-lko568593946","type":"story","status":"publish","title_hn":"इल्जाम से कुछ नहीं होता है, अपनी कमी पहचानें : मो. खान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इल्जाम से कुछ नहीं होता है, अपनी कमी पहचानें : मो. खान
विज्ञापन
महमूदाबाद में मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमैनिटीज साइंस एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज में दीप प्रज्?
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महमूदाबाद (सीतापुर)। किसी के इल्जाम से कुछ नहीं होता है। कमी अपने अंदर छुपी होती है। इसे पहचान कर दूर करने से ही सफलता कदम चूमती है। उर्दू प्यार व मोहब्बत की जुबान है। विश्व में जुबान व नस्ल के आधार पर संगठन खड़े हुए है। हिंदुस्तान ने इंसान के हिसाब से संगठित होकर सभी को एक धागे में पिरोने का काम किया है। यह उद्गार केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने व्यक्त किए। वह सोमवार को मौलाना आजाद रूलर यूनिवर्सिटी महमूदाबाद में आयोजित उर्दू की तीसरी अंतर राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सेदारी कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि हमारे मुल्क की यह खूबसूरती है कि अच्छे विचार जहां से मिल जाएं उन्हें अपनाया जाए। देश में उर्दू को बढ़ाने में गालिब के बाद लता मंगेशकर का बड़ा योगदान है। केरल में उर्दू जुबां के तमाम गाने आज भी बजते सुनायी देते हैं। राज्यपाल ने कार्यक्रम की प्रशंशा करते हुए कहा कि इसमें उर्दू कांफ्रेंस से ज्यादा कौमी एकता पर महत्व दिया गया है। यही उर्दू का असली मकसद है।
इंट्रीगल यूनिवर्सिटी लखनऊ के संस्थापक वसीम अख्तर ने कहा कि पूरे मुल्क में उर्दू भाईचारा बढ़ाने का कार्य कर रही है। कार्यक्रम में शायर व गीतकार मंजर भोपाली ने अपनी नज्म प्यार के कटोरे में गंगा का पानी सुनकर सभी की वाहवाही बटोरी। केरल के राज्यपाल मोहम्मद आरिफ करीब पांच बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचे। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. राजीव दीक्षित की पुस्तक पर्यावरण दर्शन व मस्त हफीज रहमानी की पुस्तक अक्से मारियत का विमोचन कर उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
रूलर यूनिवर्सिटी की मान्यता को मांगी मदद
पूर्व मंत्री डॉ. अम्मार रिजवी ने राज्यपाल मोहम्मद आरिफ को कुशल प्रशासक बताते हुए कहा कि वह अपने को मेरा शिष्य बताते है। ऐसे में वह गुरु दक्षिणा के रूप में मेरी प्रस्तावित संस्था रूलर यूनिवर्सिटी को मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के मानकों के अनुरूप मान्यता दिलाने में मदद करें।