फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Not getting permission to set up shop in the fair

मेले में दुकान लगाने के लिए नहीं मिल रही अनुमति

Sat, 13 Feb 2021 11:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Not getting permission to set up shop in the fair
फोटो-18 सीतापुर के मिश्रिख में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मिलने पहुंचते दुकानदार। - फोटो : SITAPUR
मिश्रिख(सीतापुर)। होली परिक्रमा मेले के आयोजन समिति की बैठक संपन्न हो गई है, लेकिन मेले की तैयारियों पर जिम्मेदार अफसर गंभीर नहीं है। मेले में कई जिलों से आने वाले दुकानदार अनुमति के लिए भटक रहे है। न तो एसडीएम न ही ईओ कोई सही जवाब दे रहे हैं। इससे परेशान होकर शनिवार को व्यापारियों ने ईओ को शिकायती पत्र सौंपा।
विज्ञापन

हर वर्ष फाल्गुन मास की अमावस्या से परंपरागत रूप से शुरू होने वाले धार्मिक होली परिक्रमा मेले के आयोजन पर ग्रहण लगता दिखाई दे रहा है। जिम्मेदार अफसर यहां पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों को न तो अनुमति दे रहे है, न ही उनको कोई जवाब दे रहे है।
विज्ञापन

शनिवार को स्वराज्य मेला दुकानदार कल्याण समिति के अध्यक्ष आदित्य प्रकाश दीक्षित की अगुवाई में रामप्रसाद, आशीष, मोहम्मद रफी, शिशुपाल, समीउद्दीन, रामनरेश, सूरज, बाबू मंसूर अहमद आदि मेला दुकानदारों ने होली परिक्रमा मेला के सचिव-ईओ आरपी सिंह को शिकायती पत्र सौंपा। जिसके जरिए दुकान लगाने के लिए अनुमति मांगी। लेकिन ईओ ने मेलाधिकारी-एसडीएम पर जिम्मेदारी डाल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed