फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   nomination of 18 candidates including BJP and SP rejected

भाजपा व सपा समेत 18 प्रत्याशियों के पर्चे खारिज

Sat, 05 Feb 2022 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
nomination of 18 candidates including BJP and SP rejected
सीतापुर। विधानसभा की नौ सीटों के लिए विभिन्न दलों और निर्दलीयों द्वारा दाखिल किए गए 121 नामांकन पत्रों की जांच निर्वाचन अफसरों ने शुक्रवार को की। जांच में अमान्य पाए जाने पर 18 पर्चे खारिज कर दिए गए। इनमें भाजपा के तीन, सपा का एक और आप के दो पर्चे भी शामिल हैं। शेष 103 नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं। जांच के दौरान सदर तहसील में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। सात फरवरी को नामांकन वापस लिए जा सकते हैं। इसके बाद इसी दिन प्रतीक आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन

सदर तहसील के दो भवनों के नौ कक्षों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नामांकन पत्रों की जांच निर्वाचन अफसरों की ओर से की गई। इस दरम्यान दाखिल आपत्तियों का निस्तारण किया गया। सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के रूप में पार्टी के जिला महामंत्री विश्राम सागर राठौर ने नामांकन किया था। साथ ही रामेश्वर प्रसाद ने भी पर्चा भरा था। सिटी मजिस्ट्रेट/आरओ पूजा मिश्रा ने ये दोनों नामांकन पत्र प्रारूप ‘ए’ व ‘बी’ न होने के कारण खारिज कर दिए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय जनशक्ति पार्टी के प्रत्याशी सिपाही, एक्शन पार्टी के रवींद्र मिश्रा, निर्दलीय नारायन उर्फ राम नारायन, गया प्रसाद, चंद्रसेन का भी पर्चा अमान्य पाए जाने पर निरस्त कर दिया गया। हरगांव विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय विकल पार्टी के प्रत्याशी राम सहाय और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी संदीप कुमार का नाम निर्देशन पत्र एसडीएम सदर/आरओ अनिल कुमार ने निरस्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र लहरपुर से निर्दलीय सुंदरी देवी, बिसवां से निर्दलीय वृजरानी का नामांकन खारिज किया गया। विधानसभा क्षेत्र सेवता से भाजपा की अंजू तिवारी का पर्चा निरस्त किया गया। इनके द्वारा प्रारूप ‘ए’ व ‘बी’ नहीं दिया गया था। इनके पति ज्ञान तिवारी यहां से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी हैं। महमूदाबाद विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी अंजुली देवी, सिधौली विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनशक्ति समाज पार्टी के सुनील कुमार का नामांकन अमान्य पाए जाने पर आरओ ने निरस्त किया है।
मिश्रिख विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी कुमुदलता का पर्चा खारिज किया गया है। यहीं से राष्ट्रीय जनशक्ति समाज पार्टी की मीना, भारतीय राष्ट्रीय मोर्चा के रामस्वरूप और निर्दलीय मनोज का नामांकन पत्र निरस्त किया गया है। इस प्रकार नौ विधानसभा क्षेत्रों से 18 नामांकन पत्र खारिज किए गए हैं।

नौ विधानसभा क्षेत्रों से 121 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। जांच में 18 पर्चे निरस्त हो गए। इस प्रकार 103 पर्चे वैध पाए गए। विधानसभा क्षेत्र सदर से 15 पर्चे वैध हैं। इसी प्रकार महोली से 15, महमूदाबाद से 11, सेवता से छह, हरगांव से 10, लहरपुर से आठ, सिधौली और बिसवां से 12-12, मिश्रिख से 14 नामांकन पत्र वैध पाए गए। सात फरवरी को शाम तीन बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं। इसके बाद शेष नामांकनों की तस्वीर साफ होगी। इसी दिन चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed