फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Nomination for MLC elections from today

एमएलसी चुनाव के लिए आज से नामांकन

Fri, 04 Feb 2022 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Nomination for MLC elections from today
सीतापुर। स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से सदस्य के चुनाव (एमएलसी) के लिए चार से 11 फरवरी तक नामांकन पत्र दाखिल होंगे। संपूर्ण नामांकन प्रक्रिया कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कोर्ट कक्ष में कराई जाएगी। सभी गतिविधियों की वीडियोग्राफी होगी। इसके लिए सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त रहेंगे। परिसर की बैरिकेडिंग करने के साथ प्रवेश द्वार से अंदर जाने से पूर्व जांच की जाएगी। कोरोना गाइडलाइन का अनुपालन के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क लगाना अनिवार्य है।
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव शांतिपूर्ण सकुशल कराने के लिए प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक बंदोबस्त किए गए हैं। कड़े सुरक्षा घेरें में नामांकन होंगे। इसके लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा। जिसके द्वारा प्रत्येक गतिविधि पर सतर्क नजर रखी जाएगी। कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश के पूर्व थर्मल स्कैनिंग की जाएगी। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए प्रवेश दिया जाएगा। निर्वाचन आयोग से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सभी कार्य होंगे। निर्वाचन की अधिसूचना चार फरवरी को जारी की जाएगी। इसी के साथ नामांकन दाखिला का कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन

11 फरवरी नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है। नामांकनों की जांच 14 फरवरी को होगी। 16 फरवरी को नामांकन वापस लिए जा सकते हैं। तीन मार्च को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। 12 मार्च को मतगणना होगी। नामांकन संबंधी कार्रवाई कलेक्ट्रेट स्थित डीएम न्यायालय कक्ष में होगी। पिछला एमएलसी चुनाव 2016 निर्विरोध हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका कार्यकाल सात मार्च को समाप्त हो रहा है। सहायक जिला निर्वाचन अफसर शिखा श्रीवास्तव ने बताया स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से सदस्य के चुनाव के लिए सभी कार्य निर्वाचग आयोग से जारी निर्देशानुसार कराए जा रहे हैं। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 11 फरवरी को किया जाएगा। नामांकन प्रक्रिया चार फरवरी से प्रारंभ होगी।
एडीएम को नियुक्त किया गया एआरओ
एमएलसी चुनाव शांतिपूर्ण सकुशल कराने के लिए डीएम, निर्वाचन अफसर विशाल भारद्वाज ने एडीएम राम भरत तिवारी को सहायक निर्वाचन अधिकारी (एआरओ) नियुक्त किया है। नामांकन प्रक्रिया से लेकर मतगणना तक समस्त कार्यों को समय से पूर्ण कराने के लिए अतिरिक्त मजिस्ट्रेट द्वितीय मो. शम्स तबरेज खान व सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत सुरेश प्रसाद को एआरओ के सहयोगार्थ संबद्ध किया गया है।
20 मतदेय स्थल प्रस्तावित
एमएलसी चुनाव के मतदान के लिए 20 मतदेय स्थल प्रस्तावित किए गए हैं। सभी विकासखंडों को मतदेय स्थल प्रस्तावित किया गया है। जिला पंचायत कार्यालय स्थित नेहरू हाल को भी मतदेय स्थल के रूप में प्रस्तावित किया गया है।

11 को होगा मतदाता सूची का प्रकाशन
एमएलसी चुनाव के लिए मतदाता सूची के आलेख्य का प्रकाशन एक फरवरी को किया गया है। इसके अनुसार 3904 मतदाता हैं। इस पर आठ फरवरी तक दावा और आपत्ति प्रस्तुत किए जा सकते हैं। आपत्तियों का निस्तारण और अंतिम प्रकाशन 11 फरवरी को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed