{"_id":"5d13bb158ebc3e3cd07a2d2f","slug":"nodal-officer-expressed-displeasure-at-the-slow-work-of-hostel-sitapur-news-lko46744364","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोडल अफसर ने छात्रावास निर्माण की सुस्त रफ्तार पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोडल अफसर ने छात्रावास निर्माण की सुस्त रफ्तार पर जताई नाराजगी
विज्ञापन
सीतापुर। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक व जिला प्रभारी अधिकारी सेंथिल पांडियन ने बुधवार को जिले के दौरे में विकास कार्यों की हकीकत परखी। विभिन्न विकास परियोजनाओं के स्थलीय निरीक्षण में तमाम खामियां मिलीं। राजकीय पॉलीटेक्निक में निर्माणाधीन महिला छात्रावास की धीमी प्रगति पर वह खफा दिखे।
मिश्रिख में गोशाला निर्माण करने वाले ठेकेदार पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। एसडीएम सदर को वादों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। जिला प्रभारी अधिकारी ने बुधवार की सुबह सबसे पहले जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया।
यहां पर उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी, महिला वार्ड, औषधि भंडार आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान पांडियन ने मरीजों की चिकित्सा व्यवस्था का जायजा लिया। औषधि भंडार में उपलब्ध दवाओं, उनके बैच नम्बर, वैधता तिथि का अवलोकन किया। सीएमओ डॉ. आरके नैयर ने बताया कि चिकित्सालय में दवाईयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
प्रभारी अधिकारी ने वार्डों में स्वच्छता का निरीक्षण किया। उन्होंने ब्लॉक एलिया में राजकीय पॉलीटेकनिक में निर्माणाधीन महिला छात्रावास का स्थलीय निरीक्षण किया। यहां पर निर्माण की प्रगति बेहद सुस्त मिली। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि निर्माण कार्य निर्धारित अवधि में पूरा करें।
सीडीओ संदीप कुमार ने बताया कि यह छात्रावास 184.79 लाख की लागत से बनाया जा रहा है। इस छात्रावास में 60 कमरे बनाए जाने हैं। इस का निर्माण यूपी सिडको द्वारा किया जा रहा है। निर्माण कार्य 30 सितंबर तक पूरा किया जाना है।
इसके बाद प्रभारी अधिकारी ने मिश्रिख में ठाकुरनगर में तीन सौ गौवंश रखने की क्षमता वाली बनायी जा रही गोशाला का निरीक्षण किया। डीएम अखिलेश तिवारी ने बताया कि पूरे जनपद में निराश्रित गोवंशों के संरक्षण के लिए गोशालाएं बनायी जा रही हैं। ठाकुरनगर की इस गौशाला में चार शेड बनाये जा रहे हैं।
जिनमें प्रत्येक शेड में 70 पशुओं को रखने की व्यवस्था है। इसमें पशुओं के पीने के पानी, चारे, लाइट आदि की व्यवस्था है। गोशाला का निर्माण एक करोड़ 20 लाख की लागत से लगभग सात एकड़ में किया जा रहा है। चार लाख 56 हजार की लागत से 207 खम्भे चार दीवारी के लिए बनाए जा रहे हैं। 30 जून तक यह गोशाला प्रारंभ हो जाएगी।
तात्कालिक रूप से प्रकाश व्यवस्था के लिए सोलर लाइट की व्यवस्था कर ली गई है। प्रभारी अधिकारी ने गौवशों के लिए बनाये गये शेड एवं अन्य निर्माण कार्यों को देखा। उन्होंने परिसर में पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि एक पशु चिकित्सक तथा एक केयर टेकर इसमें नियमित रूप से रहेंगे। जिनके लिये कार्यालय भवन परिसर में ही बनाया गया है। प्रभारी अधिकारी ने तहसील सदर का भी निरीक्षण किया। जहां पर उन्होंने उप जिलाधिकारी सदर के न्यायालय का निरीक्षण करके वादों के शीघ्र निस्तारण पर जोर दिया।