{"_id":"f4fa94235f0d11276f15b89cfba72f02","slug":"no-subsidy-from-1-july-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक जुलाई से नहीं मिलेगी सब्सिडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक जुलाई से नहीं मिलेगी सब्सिडी
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
Updated Sun, 14 Jun 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीबीटीएल की पहल स्कीम से लिंकअप का गैस उपभोक्ताओं के पास आखिरी मौका है। पार्किंग पीरियड के तौर पर दिया गया यह अवसर 30 जून को खत्म हो रहा है। इस अवधि में लिंकअप न कराने पर यह मान लिया जाएगा कि वे उपभोक्ता सब्सिडी नहीं लेना चाहते हैं।
लिहाजा उन्हें सब्सिडी छोड़ने वाले उपभोक्ताओं की फेहरिस्त में शुमार कर दिया जाएगा। बता दें कि पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से गैस उपभोक्ताओं के खाते लिंकअप कराने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है।
31 मार्च तक लिंकअप करा चुके उपभोक्ताओं को सब्सिडी दी जा रही है। जो उपभोक्ता इस अवधि में लिंकअप नहीं करा सके हैं, उन्हें बाजार मूल्य पर सिलेंडर दिया जा रहा है। इसके बाद मंत्रालय द्वारा उपभोक्ताओं को लिंकअप का आखिरी मौका पार्किंग पीरियड के रूप में दिया गया।
विज्ञापन
पार्किंग पीरियड की अवधि भी 30 जून को खत्म हो रही है। इसको लेकर एजेंसियां उपभोक्ताओं से संपर्क कर उन्हें लिंकअप के लिए प्रेरित कर रही हैं। साथ ही उपभोक्ताओं को यह जानकारी दी जा रही है, कि 30 जून तक लिंकअप न कराने पर उन्हें सब्सिडी छोड़ने वाली सूची में दर्ज कर दिया जाएगा।
जिसके बाद वह बाजार मूल्य पर ही सिलेंडर हासिल कर पाएंगे।