फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   No relief from heat for two days now

अभी दो दिन तक गर्मी से राहत के आसार नहीं

Tue, 30 Jun 2020 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
No relief from heat for two days now
सीतापुर। अगले दो दिनों तक गर्मी के आसार हैं। मौसम विशेषज्ञों ने इसके संकेत दे दिए हैं। मानसून एक्सप्रेस एक बार फिर ठिठकने से मंगलवार को गर्मी के तेवर तल्ख हो गए। झुलसाती तेज धूप से लोग बुरी तरह बेचैन रहे। अधिकतम पारा उछलकर 34 डिग्री जा पहुंचा। पंखे व कूलर तक भीषण गर्मी से राहत नहीं पहुंचा पाए। बेहाल जन-मानस राहत पाने के लिए बादलों के मेहरबान होने की आस में उसे निहारते रहे।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह से ही मौसम के मिजाज की तल्खी लोगों पर भारी पड़ने लगी। तेज धूप बदन झुलसने का अहसास कराने लगी। दिन चढ़ने के साथ तापमान भी बढ़ता रहा। दोपहर में भीषण गर्मी से हर कोई बेहाल नजर आया। तेज धूप देख लोग कम ही घरों से बाहर निकले। बाहर निकलने पर लोग छाते व गमछे के सहारे तपिश से बचने का जतन करते देखे गए। तेज धूप से पारा भी उछल गया। आलम यह रहा कि पंखे व कूलर चलते रहने पर भी बदन पसीना-पसीना होता रहा।
विज्ञापन

गर्मी से बुरी तरह बेचैन लोग राहत पाने को बारिश की उम्मीद में आसमान निहारते रहे। हालांकि सांझ ढलने पर हवा चलने से बाहर कुछ राहत जरूर मिली। लेकिन घरों के भीतर उमस बरकरार रही। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आर्द्रता 71 प्रतिशत दर्ज की गई। अगले दो दिनों तक गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed