फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   No money in banks

बैंकों में पैसा नहीं, भुगतान को भटक रहे लोग

Fri, 23 Dec 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 23 Dec 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
No money in banks
नोटबंदी के 45 दिन बाद भी कैश का संकट खत्म नहीं हो रहा है। हालत यह है कि खाताधारक बैंक तक जाते हैं, वाउचर भरते हैं, लेकिन बैंक के अधिकारी कैश न होने का रोना रोकर लौटा रहे हैं। जिला मुख्यालय को छोड़कर ग्रामीण क्षेत्रों की करीब 260 बैंक शाखाओं में कैश की किल्लत रही। हालत ये थी कि ग्रामीण क्षेत्र की कुछ बैंकों में दोपहर तीन बजे के करीब कैश पहुंचा, जिससे गिने चुने ग्राहकों को ही भुगतान हो सका।
विज्ञापन


हरगांव की सलारपुर स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक में गुुरुवार सुबह ही लोग बैंक के सामने लाइन लगाकर खड़े हो गए। काफी इंतजार के बाद कैश न मिला तो लोग खाली हाथ लौट गए। उधर, दोपहर बाद तक खाताधारक खाली हाथ लौटते रहे। दोपहर बाद 3 बजे के करीब बैंक में कैश पहुंचा। जिसके बाद भुगतान किया जाने लगा। इधर, लहरपुर, कुतुब नगर, महोली, मछरेहटा, मधवापुर, बिसवां, रेउसा, तंबौर, सिधौली आदि कस्बों में इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक शाखाओं में कैश नहीं पहुंच सका था।
विज्ञापन


मधवापुर में इलाहाबाद बैंक में कैश नहीं पहुंचा था। करीब 260 बैंक शाखाओं का हाल ऐसा रहा कि खाताधारक बैंक पहुंचे जरूर, लेकिन भुगतान नहीं मिला। इनमें कुछ बैंक ऐसी भी रहीं, जिनमें दोपहर बाद कैश पहुंचा, लेकिन तब तक अधिकांश खाताधारक घर जा चुके थे। जिला मुख्यालय पर लगभग सभी बैंकों में कैश था, बावजूद इसके खाताधारकों को अधिकतम 10 हजार रुपये ही कैश निकालने की छूट थी। इस कैश को पाने के लिए भी खाता धारकों को भीड़ का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के एटीएम गुरुवार को भी शोपीस बने नजर आए। जिला मुख्यालय पर महज स्टेट बैंक का एक एटीएम ही चलता नजर आया। जिले में 102 एटीएम लगे हैं, उनमें महज एक एटीएम ही चल सका। वहीं 325 शाखाओं में 260 शाखाएं कैश के संकट से जूझती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed