{"_id":"57e2cd154f1c1b3e34a8221b","slug":"no-medicine-patient-suffer","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा काउंटर बंद होने से परेशान हुए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा काउंटर बंद होने से परेशान हुए मरीज
Amarujala Bureau
Updated Wed, 21 Sep 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फार्मासिस्ट व नर्सेज की हड़ताल का असर गुरुवार को भी दिखा। हालांकि नर्सेज के सुबह काम पर लौट आने से मरीजों को कुछ राहत मिली जबकि दोपहर बाद फार्मासिस्टों ने हड़ताल खत्म की, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं।
विज्ञापन
इस वजह से दवाएं व अन्य जांचें प्रभावित हुईं। डॉक्टरों ने ओपीडी व इमरजेंसी संभाली लेकिन दवा स्टोर बंद रहने से मरीजों को परेशानी हुई। अस्पताल की बजाय मेडिकल स्टोर से लोगों को दवा खरीदनी पड़ी।
विज्ञापन
अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को फार्मासिस्ट व नर्सें अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चली गई थीं। इससे मंगलवार को जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवा ठप हो गई थी। बुधवार को डॉक्टर ओपीडी व इमरजेंसी में पहुंचे। नर्सें भी कुछ देर बाद काम पर लौट आईं लेकिन फार्मासिस्ट हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन
इससे दवा काउंटर नहीं खुल सका। जरूरी जांचें भी प्रभावित हुईं। ओपीडी पहुंचने वाले मरीजों को डॉक्टर दवाएं तो लिख रहे थे, लेकिन दवा का काउंटर बंद होने से उन्हें राहत नहीं मिल रही थी। इस वजह से लोगों ने दवा बाहर से खरीदीं। बुधवार को करीब 2 हजार मरीज जिला अस्पताल पहुंचे। इन लोगों को बाहर से दवाएं लेनी पड़ीं।