{"_id":"60d372b18ebc3e33471b36d0","slug":"no-infected-found-after-three-months-sitapur-news-lko5838314169","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन माह बाद नहीं मिला कोई संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन माह बाद नहीं मिला कोई संक्रमित
विज्ञापन
महमूदाबाद में कोरोना की वैक्सीन लगाती महिला स्वास्थ्य कर्मी। (संवाद)
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। कोरोना को लेकर बुधवार को एक राहत भरी खबर आई है। जिले में बुधवार को एक भी पॉजिटिव केस नहीं मिला है। करीब तीन हजार जांच के बाद एक भी केस न मिलने से स्वास्थ्य विभाग ने भी राहत की सांस ली है। बीते 19 मार्च को जिले में शून्य मामले थे। उसके बाद बढ़ोतरी शुरू हुई थी। अब जिले में महज 24 एक्टिव केस बचे हैं।
जिले में कोरोना की बेकाबू लहर ने सभी को झकझोर कर रख दिया था। अगर आंकड़ों की बात की जाए जिले में बीते 19 मार्च को शून्य मामले थे। उसके बाद 20 मार्च को दो पॉजिटिव केस आए। इसके बाद लगातार ऐसा कोई दिन नहीं हुआ, जिस दिन मामले शून्य रहे हो। खास बात यह है कि इसके बाद लगातार मरीजों की संख्या में इजाफा होता चला गया। हालात अप्रैल में इतने खराब हो गए थे।
एक ही दिन 350 से अधिक केस आने शुरू हो गए थे। इससे हर कोई परेशान हो गया था। जून माह में मामलों में गिरावट आना शुरू हुई। पहले करीब 15 दिन तक 10 से कम ही केस आए। इधर एक सप्ताह यानी 15 जून से 22 जून तक 10 से कम ही मामले आ रहे थे। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने आंकड़े जारी किए तो काफी राहत मिली।
विज्ञापन
एक भी पॉजिटिव केस नहीं आया। संक्रमित लोग तेजी से ठीक भी हो रहे है। जिले में अब महज 24 एक्टिव केस बचे है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि अगर ऐसे ही हालात रहे तो एक सप्ताह के अंदर एक्टिव केस भी समाप्त हो जाएंगे।
अब तक लिए गए सैंपल- 571628
अब तक प्राप्त रिपोर्ट- 561551
अब तक पॉजिटिव केस- 12336
अब तक कुल मौतें -178
जिले में पिछले 24 घंटे में एक भी पॉजिटिव केस नहीं मिला है। यह काफी राहत देने वाला है। उम्मीद है कि जिले में जल्द ही एक्टिव केस भी समाप्त हो जाएंगे।
डॉ. मधु गैरोला, सीएमओ