Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Nine prisoners on parole have not returned to jail

पैरोल पर छूटे नौ कैदी नहीं लौटे जेल

Wed, 09 Dec 2020 11:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
Nine prisoners on parole have not returned to jail
सीतापुर। हैलो... इंस्पेक्टर महमूदाबाद... मैं जेल अधीक्षक बोल रहा हूं। अरे दो सजायाफ्ता बंदी हैं। पैरोल पर छोड़े गए थे। वो वापस नहीं आए हैं...। देखिए, इनको पकड़ कर जेल भेजिए। ये गुफ्तगू बुधवार दोपहर जेल अधीक्षक डीसी मिश्रा और महमूदाबाद इंस्पेक्टर के बीच पैरोल पर छोड़े गए बंदियों को लेकर हुई है। जेल अधिकारी ऐसे ही कई अन्य थानों से संपर्क कर उन क्षेत्रों के पैरोल पर रिहा हुए कैदियों की वापसी के लिए कोशिशें कर रहे हैं। अभी सजायाफ्ता नौ कैदी ऐसे हैं, जिन्हें लेकर जेल प्रशासन से सवाल पूछे जा रहे हैं। जिससे जेल प्रशासन मुश्किल में है।
विज्ञापन

कोविड-19 के चलते शासन ने सजायाफ्ता कैदियों को पैरोल पर रिहा करने का आदेश दिया था। जिसके चलते जेल प्रशासन ने विभिन्न आपराधिक वारदातों में सजा भुगत रहे 33 कैदियों को अप्रैल 20 से पैरोल पर छोड़ा था। इनको पहले एक माह फिर बढ़ा कर दो माह रिहाई का वक्त दिया गया था। जिसके बाद उनकी वापसी के आदेश हुए। पैरोल पर रिहा किए गए कैदियों को 22 नवंबर तक वापस आना था, लेकिन इस तय तारीख तक पैरोल पर गए सभी कैदी वापस नहीं आए।
विज्ञापन

महमूदाबाद के अलावा रामपुर मथुरा सहित कई अन्य थानों क्षेत्रों के करीब नौ कैदी ऐसे हैं, जिन्होंने पलट कर अभी तक जेल का रुख नहीं किया। इन कैदियों की वापसी न होने से दिन पर दिन जेल प्रशासन की मुश्किलें बढ़ रही हैं। इसी सिलसिले में अब जेल अफसरों ने पैरोल पर गए कैदियों की वापसी के लिए कवायदें तेज कर दी हैं। जेल अफसरों ने न सिर्फ एसपी व अन्य पुलिस के आला अधिकारियों को पत्र लिखा है, बल्कि इन कैदियों के संबंधित थानों को भी पत्र भेजकर इनकी वापसी की गुजारिश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं लौटने वाले कैदियों की होगी गिरफ्तारी : जेल अधीक्षक
जेल अधीक्षक डीसी मिश्रा ने बताया कि शासन के आदेश से कोविड-19 की वजह से 33 सजायाफ्ता कैदियों को पैरोल पर रिहा किया गया था। ये वह कैदी थे, जो सात साल से कम की सजा वाले हैं। पैरोल खत्म होने के बाद काफी कैदी वापस आ गए है, लेकिन अभी नौ कैदी नहीं लौटे हैं। उनकी वापसी के लिए पुलिस अधिकारियों व कैदी के संबंधित थाने को पत्र भेजा गया है। उनको जल्द गिरफ्तार कर लाया जाएगा।

जेल से कोविड-19 के चलते पैरोल पर रिहा किए गए कैदियों को लेकर उन्हें अभी तक कोई पत्र नहीं मिला है। थानों पर भेजा गया होगा। पैरोल पर गए कैदी वापस नहीं आ रहे हैं तो पुलिस उनकी तलाश करेगी। पकड़ कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।
- आरपी सिंह, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed