{"_id":"66a2bc6c1600bc85db0c6724","slug":"nine-arrested-with-ganja-sitapur-news-c-102-1-slko1055-116702-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: 1.4 क्विंटल गांजे संग नौ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: 1.4 क्विंटल गांजे संग नौ गिरफ्तार
Fri, 26 Jul 2024 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 26 Jul 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को क्राइम ब्रांच व स्थानीय पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान दो गाड़ियों से करीब एक क्विंटल चार किलो 847 ग्राम गांजा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने बताया कि बरामद गांजे की कीमत करीब 30 लाख रुपये के आसपास है। पकड़े गए आरोपी गैर प्रांतों से गांजा लाकर शहर में बेचते थे।
एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को क्राइम ब्रांच, सर्विलांस व कोतवाली देहात पुलिस ने चेकिंग के दौरान कसरैला की ओर से आ रही दो गाड़ियों को रोकने का प्रयास किया। इस पर कार चालक भागने लगे। पुलिस टीम ने रेलवे क्राॅसिंग के पहले आनंदी देवी स्कूल के पास घेराबंदी कर कार को रोक लिया।
एक कार में थाना रामकोट के बंडिया निवासी देवेंद्र उर्फ मोनू शुक्ला (मौजूदा निवास लखनऊ), कन्नौज के थाना तिर्वा गांव फिरोजपुर निवासी अनुज कुमार द्विवेदी, शहर कोतवाली के ग्वालमंडी निवासी आशीष शुक्ला और आंख अस्पताल निवासी अमित कुमार दीक्षित सवार थे।
विज्ञापन
दूसरी कार में बहराइच थाना मोतीपुर के मेहपुरवा गांव निवासी विवेक तिवारी, थाना पिसावां के गांव बरगांवां निवासी सुभाष तिवारी, शहर कोतवाली के मोहल्ला ग्वालमंडी निवासी अनुराग अवस्थी, थाना रामकोट के प्रसून तिवारी और लखनऊ के कृष्ण लोक नगर फैजुल्लागंज निवासी शिवम सवार थे। पुलिस ने दोनों कारों की तलाशी ली तो गाड़ियों की डिग्गी से गांजा बरामद हुआ। इस पर पुलिस टीम ने कार सवारों लोगों को हिरासत में ले लिया।
सीओ सदर सतीश शुक्ल की मौजूदगी में आरोपियों की तलाशी की गई। इस दौरान अमित कुमार दीक्षित के पास से 24 हजार रुपये व विवेक तिवारी के पास से 28 हजार रुपये बरामद हुए हैं। एसपी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की गई तो पता चला कि ये लोग गैर प्रांतों से गांजा लाकर ग्राहकों को बेचते हैं। उनके पास राह चलते ग्राहकों को गांजे की बिक्री से मिले 52 हजार रुपये बरामद हुए हैं। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।