फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   NHAI cut the cable during the excavation, 40 villages lost their lights

Sitapur News: खुदाई के दौरान एनएचएआई ने काटी केबिल, 40 गांवोंं की बत्ती गुल

Fri, 25 Aug 2023 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 25 Aug 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
NHAI cut the cable during the excavation, 40 villages lost their lights
सीतापुर। एनएचएआई ने राष्ट्रीय राजमार्ग 24 के निर्माण के समय बिजली विभाग की केबिल काट दी। इसके चलते 40 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई है। बारिश के चलते मरम्मत का काम भी तेजी नहीं पकड़ पा रहा है। उधर भवानीपुर उपकेंद्र बंद होने से शहर के 30 से अधिक मोहल्लों में सात घंटे बिजली गुल रही। वहीं जिले के करीब दो सौ घंटे में फॉल्ट बनी हुई है। कहीं दो घंटे आपूर्ति हो रही है तो कहीं 10 घंटे से आपूर्ति बंद है।
विज्ञापन

एनएचआई 24 पर कटीली के पास हाईवे चौड़ीकरण का काम चल रहा है। इस दौरान भूमिगत केबिल कट गई। इसके चलते भवानीपुर उपकेंद्र के कटीली फीडर से जुड़े 40 गांवों में आपूर्ति ठप हो गई है। गुरुवार को दिनभर बरसात होती रही। एसडीओ द्वितीय हिमांशु पटेल ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत का काम प करवाया। इस लाइन की मरम्मत के चलते पूरे भवानीपुर फीडर की आपूर्ति बंद कर दी गई। इससे शहर के जुड़े 30 से अधिक मोहल्लों में सुबह 10 बजे आपूर्ति बंद कर दी गई। करीब सात की लंबी कटौती के बाद यह बहाल हो सकी। पुराने सीतापुर में भी फॉल्ट के चलते ट्रिपिंग व चार घंटे आपूर्ति बंद रही। इसी तरह महोली, रामपुर मथुरा, सिधौली, मिश्रिख व नैपालापुर आदि इलाके में आपूर्ति की समस्या बनी रही।
विज्ञापन


दो से तीन घंटे मिल रही आपूर्ति
सेवता। बभनेवा उपकेंद्र से जुड़े खरोहा सेवता खुरवलिया, सुपौली, हाथिना, पिपरा, हिम्मतपुरवा, गौहनिया, पुरैनी, दलपतपुर, भिठना, भिठौली, गुड़रुवा, देवरिया, चंद्रसेनी सहित करीब दो सौ गांवों में आपूर्ति प्रभावित चल रही है। इन गांवों में मुश्किल से दो से तीन घंटे ही बिजली आ रही है। इससे घरों में लगे इलेक्ट्राॅनिक उपकरण शोपीस बनकर रह गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांशीराम कॉलोनी के निवासियों ने दर्ज कराई शिकायत
कांशीराम कॉलोनी में फॉल्ट के चलते 24 घंटे से बिजली गुल है। इससे कॉलोनी में लोगों को निजी हैडपंप का सहारा लेना पड़ा। साथ ही रात होते ही अंधेरा छा जाता है। बीती रात करीब एक सैकड़ा मोहल्लावासी उपकेंद्र भवानीपुर पहुंचकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई। अफसरों ने जल्द आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया।


बारिश की वजह से आ रही है दिक्कत
बारिश की वजह से जिले में कई जगहों पर पेड़ गिरने, तार टूटने व अन्य दिक्कतों के चलते बिजली बाधित हुई है। फॉल्ट को दुरुस्त करके आपूर्ति बहाल करने का प्रयास चल रहा है।
नंदलाल, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed