{"_id":"5c97cf31bdec22142a71ff54","slug":"newborn-death-people-did-commotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवजात की मौत, लोगों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजात की मौत, लोगों ने किया हंगामा
Mon, 25 Mar 2019 12:10 AM IST
आलोक alok
Amarujala Bureau/Sitapur
Amarujala Bureau/Sitapur
Published by: आलोक alok
Updated Mon, 25 Mar 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक नवजात ने रविवार को दम तोड़ दिया। स्टाफ नर्स पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिवारीजनों ने सीएचसी में हंगामा किया। आरोप है कि रुपये लेने के साथ ही परिवारीजनों के साथ अभद्रता की गई। पीड़िता ने प्रभारी सीएचसी अधीक्षक व सीएमओ से इस मामले की शिकायत की है।
रेउसा क्षेत्र के जमौली गांव निवासी रिम्पी देवी पत्नी रजनीकांत को प्रसव के लिए पहले बीते 15 मार्च को सीएचसी लाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने समय पूरा होने पर प्रसूता को पुन: अस्पताल लाने को कहा था। शनिवार को रिम्पी को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। इस पर परिवारीजन शाम सात बजे उसे लेकर सीएचसी आए थे। आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स सीमा ने पहले आनाकानी की। लेकिन बाद में काफी मान मनौव्वल के बाद कुछ पैसों की मांग की गई।
इस पर पीड़ित की ओर से एक हजार रुपये दिए गए। रविवार को सुबह 4:47 बजे प्रसूता रिम्पी ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। आरोप है कि स्टाप नर्स की लापरवाही से प्रसव से निकलने वाली गंदगी से भरी पड़ोस में रखी बाल्टी में बच्चा गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इससे गुस्साए परिवारीजनों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
यह देख स्टाफ व अन्य लोगों ने उन्हें किसी तरह से समझा कर मामले को शांत कराया। पीड़िता ने विभागीय अधिकारियों को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। सीएचसी प्रभारी अनंत मिश्र ने बताया कि नर्स द्वारा रुपये लिए जाने की शिकायत मिली है। इस प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। जो भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।