फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   New sugarcane crushing season begins in Sitapur, machines will start running from today

Sitapur News: सीतापुर में गन्ना पेराई का नया सत्र शुरू, आज से चलेंगी मशीनें

Tue, 05 Nov 2024 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 05 Nov 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
New sugarcane crushing season begins in Sitapur, machines will start running from today
गन्ना पेराई के नए सत्र का शुभारंभ करते राज्यमंत्री।

विज्ञापन
हरगांव (सीतापुर)। अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड हरगांव के नवीन पेराई सत्र का शुभारंभ सोमवार को शुभ मुहूर्त में हवन पूजन के साथ किया गया। बिड़ला मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित जगदीश चंद्र जोशी तथा पंडित शत्रुंजय बाजपेई ने वैदिक मंत्रोचारों के बीच कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही व मिल के अधिशासी अध्यक्ष एके दीक्षित को पूजन कराया। परंपरा के अनुसार मिल की मशीनों का पूजन भी किया गया। नारियल फोड़ने के बाद डोंगे में गन्ना डालकर पेराई सत्र शुरू कर दिया गया। अधिशासी अध्यक्ष ने बताया कि नवीन पेराई सत्र 2024-25 के लिए शुभ मुहूर्त में पूजन किया गया है। मंगलवार को बैलगाड़ियों का पूजन कर मिल सुबह 8 बजे चला दी जाएगी। उन्होंने किसानों को शरदकालीन गन्ना बोआई की विधि के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने किसानों से कहा कि मिल में साफ सुथरा अगौला रहित गन्ना पर्ची के अनुसार आपूर्ति करें। औने पौने दामों में गन्ना इधर उधर न बेचें। इस मौके पर विधायक महोली शशांक त्रिवेदी, लखीमपुर सदर विधायक योगेश वर्मा, विधायक श्रीनगर मंजू त्यागी, अधिशासी उपाध्यक्ष शूरवीर सिंह, शरद सिंह, प्रमोद कुमार, आनंद गुप्ता, राकेश त्यागी, अनिल शर्मा, प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष गफ्फार खां, हरगांव समिति चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed