फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Nephew killed uncle in land dispute

Sitapur News: जमीन के विवाद में भतीजे ने चाचा को मार डाला

Sun, 15 Jun 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 15 Jun 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Nephew killed uncle in land dispute
लहरपुर। पसुरा बेलवा गांव निवासी एक बुजुर्ग पर शुक्रवार देर शाम उनके भतीजे ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। इस झगड़े में एक युवक भी घायल हुआ। चिकित्सकों ने उसे लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


पसुरा बेलवा निवासी नीलकंठ (75) ने शुक्रवार देर शाम अपने भतीजे रामसिंह से रहने के लिए जमीन मांगी। रामसिंह के पुत्र मुकेश (18) ने इसका विरोध कर दिया। इससे नाराज होकर नीलकंठ ने मुकेश पर धारदार हथियार से वार किया। नीलकंठ के वार से मुकेश गंभीर रूप से चोटिल हो गए। इस पर रामसिंह ने नीलकंठ पर धारदार हथियार से वार कर दिया। साथ ही नीलकंठ के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

पुलिस ने नीलकंठ के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया। गंभीर रूप से घायल नीलकंठ व मुकेश को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में नीलकंठ ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मुकेश को लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर किया गया। कोतवाली प्रभारी विजयेंद्र सिंह ने बताया कि नीलकंठ की पुत्री सावित्री ने रामसिंह संग चार पर केस दर्ज करवाया है। नीलकंठ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 वर्ष की सजा काटकर पहुंचा था नीलकंठ
नीलकंठ ने 20 साल पहले अपनी भाभी व रामसिंह की मां की हत्या कर दी थी। इसी वजह से राम सिंह व नीलकंठ में रंजिश चल रही थी। हाल ही में नीलकंठ 20 वर्ष की सजा काटकर जेल से छूटकर वापस आया था। वह खीरी के खमरिया थाना क्षेत्र के रेहरिया कलां गांव में अपनी पुत्री सावित्री के पास रह रहा था। वह पसुरा बेलवा में अपने भतीजे राम सिंह की जमीन पर रहने के लिए जमीन मांग रहा था। राम सिंह व मुकेश ने जमीन देने से मना कर दिया था। यही विवाद का कारण बना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed