फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   negligence in vaccination, dm take action

टीकाकरण में लापरवाही पर 12 सीएचसी अधीक्षकों से मांगा स्पष्टीकरण

Wed, 27 Apr 2022 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
negligence in vaccination, dm take action
सीतापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को संचारी रोग व दस्तक अभियान की समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों की लापरवाह कार्यशैली को लेकर डीएम अनुज सिंह काफी सख्त दिखे। लक्ष्य के सापेक्ष टीकाकरण न होने पर डीएम ने 12 सीएचसी अधीक्षकों को फटकार लगाई। सीएमओ को इन सीएचसी के बीपीसीएम से स्पष्टीकरण मांगने के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने मिशन इंद्रधनुष, दस्तक अभियान, मस्तिष्क ज्वर से संबंधित कार्यों की समीक्षा की। लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति न होने पर महमूदाबाद, मछरेहटा, सिधौली, सीतापुर अर्बन, रामपुर मथुरा, बेहटा, बिसवां, लहरपुर, गोंदलामऊ, रेउसा, परसेंडी व पिसावां के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को फटकार लगाई।
विज्ञापन

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने सीएमओ को इन क्षेत्रों के बीपीसीएम का स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए। प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों से कहा कि उनकी उपस्थिति चिकित्सालय में अनिवार्य है। डीएम ने कहा बीपीसीएम के सहारे सीएचसी व पीएचसी को न छोड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी अनुज सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। बैठक में डीएम ने मिश्रिख, महमूदाबाद, महोली व सीएचसी बिसवां की जल्द से जल्द एफआरयू यूनिट के रूप में क्रियाशील करने के निर्देश दिए। सभी प्रकार के सरकारी अस्पतालों व स्वास्थ्य केन्द्रों के बाहर सेवाओं के नाम की सूची लिखने के निर्देश दिए। टेलीमेडिसिन की शुरूआत करने की भी बात कही।

जिलाधिकारी ने सभी चिकित्सकों जैसे सीएमओ, सीएमएस, एसीएमओ, सीएचसी अधीक्षकों को ओपीडी में मरीज देखने के निर्देश दिए। बैठक में संस्थागत प्रसव को बढ़ाने के लिए उन आशाओं को चिह्नित करने के निर्देश दिए। जिन्होंने अपने क्षेत्रों में 2-3 माह में एक भी संस्थागत प्रसव नहीं करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed