फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Naunihal has not been promoted yet in 476 schools

Sitapur News: 476 विद्यालयों में अब तक प्रमोट नहीं हुए नौनिहाल

Tue, 05 May 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 05 May 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Naunihal has not been promoted yet in 476 schools
सीतापुर। परिषदीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक नौनिहालों को अगली कक्षा में प्रमोट करने में लापरवाही बरत रहे हैं। प्रेरणा पोर्टल की ऑनलाइन समीक्षा में पता चला है कि 476 विद्यालयों में नौनिहाल पास होने के बावजूद अगली कक्षा में नहीं पहुंचे हैं। इन नौनिहालों की दाखिला अभी पिछली कक्षा में ही प्रदर्शित हो रहा है। बीएसए ने लापरवाही पर प्रधानाध्यापकों को चेतावनी दी है। कहा कि दो दिन के अंदर बच्चों को अगली कक्षा में प्रमोट न करने पर मई का वेतन रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में 30 मार्च को रिजल्ट घोषित हुआ था। एक अप्रैल से नया शैक्षिक सत्र शुरू हुआ है। किताबें भी आ गई थीं। पांच अप्रैल तक प्रधानाध्यापकों को जिम्मेदारी दी गई थी कि वह नौनिहालों को अगली कक्षा में प्रमोट कर देंगे। साथ ही प्रेरणा पोर्टल पर इसका सत्यापन भी करेंगे। बीएसए ने दो दिन पहले प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से समीक्षा की। पता चला कि नया सत्र बीतने के एक माह पांच दिन बाद भी नौनिहाल अभी पुरानी कक्षाओं में ही पढ़ रहे हैं। नौनिहालों का डाटा प्रमोट न होने से उनको सरकारी योजनाओं का लाभ देने में दिक्कत आ रही है। शासन स्तर से इस पर नाराजगी जताई गई है।
विज्ञापन


रोका जाएगा वेतन
प्रधानाध्यापक जल्द ही बच्चों को अगली कक्षा में प्रमोट करें। दोबारा समीक्षा में कमी मिलने पर मई माह का वेतन रोका जाएगा।
अखिलेश प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed