{"_id":"6ac150ab287cb61a86037264","slug":"naimish-sporting-club-reaches-the-last-8-with-two-wins-sitapur-news-c-102-1-stp1002-165120-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: दो जीत से नैमिष स्पोर्टिंग क्लब अंतिम 8 में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: दो जीत से नैमिष स्पोर्टिंग क्लब अंतिम 8 में
Sun, 04 Oct 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
मिश्रिख। नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन शुक्रवार रात तीन रोमांचक मुकाबले खेले गए। इसमें नैमिष स्पोर्टिंग क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने दोनों ग्रुप मैच जीतकर अंतिम आठ में जगह बनाई। मैच के दौरान 10 वर्षीय नन्हें गेंदबाज शिवा शुक्ला दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहे।
पहले मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी शुक्ला इलेवन की टीम ने निर्धारित 8 ओवरों में 83 रनों का लक्ष्य रखा। पीछा करने उतरी नैमिष स्पोर्टिंग की टीम ने कप्तान अमित शास्त्री की शानदार बल्लेबाजी से टीम को मात्र 5.4 ओवर में जीत दिला दी। प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए अमित शास्त्री को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। दूसरा मुकाबला नैमिष स्पोर्टिंग और टोनी सुपर किंग्स के बीच खेला गया। टोनी सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 66 रन बनाए। नैमिष स्पोर्टिंगने महज 5 ओवर में जीत हासिल कर ली।