फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Muslim family visit temple

लखनऊ के मुस्लिम परिवार ने मोहोठे रानी मंदिर में टेका माथा

Tue, 25 Apr 2017 10:43 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Tue, 25 Apr 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
Muslim family visit temple
demo pic - फोटो : अमर उजाला

आस्था को धर्म व जाति के बंधनों में बांधकर नहीं रखा जा सकता है। ये आस्था ही तो है कि लखनऊ का एक मुस्लिम परिवार कमलापुर में मां मोहोठे रानी के दरबार जा पहुंचा। पूरा परिवार लखनऊ से मां के दरबार पहुंचा और यहां भजन कीर्तन में शामिल हुआ।

विज्ञापन


इसके बाद परिवार की महिलाओं ने मंत्रों के बीच मां मोहोठे रानी की पूजा अर्चना की और शिवलिंग का दूध से अभिषेक कर माथा टेका। लखनऊ के चौक निवासी अरशद वारिस का परिवार मंगलवार को कमलापुर स्थित मोहोठे रानी मंदिर पहुंचा।
विज्ञापन


मंदिर में मुस्लिम परिवार को देख हर कोई हैरत में था। लोगों ने सोचा कि परिवार मेला घूमने आया होगा, लेकिन जब अरशद के परिवार के सदस्यों ने हिंदू रीति रिवाज की तरह मिट्टी के मटके में माल पुआ भरा और मंत्रोच्चारण के साथ मंदिर में प्रवेश किया तो हर कोई उन्हें अचरज भरी नजरों से देखने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारिस के परिवार ने भक्ति भाव से मां मोहोठे रानी की पूजा की, मठकी का माल पुआ चढ़ाया और शिवलिंग पर दूध से अभिषेक किया। अरशद की पत्नी सालिया ने पूजा करने के साथ अपने पति की लंबी उम्र की दुआएं मांगी।

सालिया ने बताया कि इस स्थान को लेकर हमारी आस्था है। हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। हमारे लिए कोई धर्म छोटा व बड़ा नहीं है। मैं लंबे समय से यहां आती हूं और पूजा अर्चना करती हूं। इस दौरान पति की लंबी उम्र की दुआ तो करती ही हूं।


वहीं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि वह सभी को सद्बुद्धि दे और सभी धर्मों के लोग मिल-जुलकर रहे। भद्रकाली सेवा समिति के अध्यक्ष धनंजय मिश्र शास्त्री ने कहा कि इस परिवार ने धर्म के ठेकेदारों को आइना दिखाने का काम किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed