फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   murder

दबंगों ने युवक को पीट कर मार डाला

Fri, 12 Jul 2019 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
murder
पिसावां (सीतापुर)। थाना क्षेत्र के प्रेमपुर गांव में मामूली विवाद को लेकर दो सगे भाइयों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। लाठी डंडों से उसे बुरी तरह पीटकर मरणासन्न कर दिया। उसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक के भाई ने गांव के ही दो लोगों को नामजद किया है। हालांकि पुलिस ने गैर इरादतन हत्या सहित कुछ धाराओं में केस दर्ज किया है। पिसावां इलाके के प्रेमपुर गांव निवासी विष्णु दयाल (38) पुत्र मंगा रैदास का गुरुवार की देर शाम गांव के ही कुछ लोगों से विवाद हो गया था।
विज्ञापन

बात बढ़ने पर दो दबंग सगे भाइयों ने विष्णु दयाल पर लाठी डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। विष्णु दयाल के भाई प्रीतम का कहना है कि गांव के ही श्रीकृष्ण उर्फ जुल्मी व विजय उर्फ उधमी से विष्णु दयाल का किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में गालीगलौच हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाद करते-करते दोनों पक्ष गांव के ही योगेंद्र के घर के पास पहुंच गए। वहां जुल्मी व उधमी ने लाठियों से पीट कर विष्णु दयाल को मरणासन्न कर दिया। हमले के बाद दोनों आरोपी भाग निकले। जिसके बाद जख्मी विष्णु दयाल को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था। तभी उसने गांव में ही दम तोड़ दिया।
घटना को लेकर मृतक के भाई प्रीतम ने गांव के ही श्रीकृष्ण उर्फ जुल्मी व विजय उर्फ उधमी के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। एसओ संजय पांडेय का कहना है कि मामले में संगीन धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
तो जमीन विवाद था रंजिश कारण
विष्णु दयाल की हत्या के मामले में रंजिश को लेकर दो बातें निकल कर आ रही हैं। कुछ लोगों का कहना है कि मृतक व आरोपी अक्सर एक साथ शराब भी पीते थे। गुरुवार को अचानक दोनों पक्षों में विवाद हुआ और यह घटना घटित हो गई, जबकि कुछ लोगों का मानना है कि मृतक की शादी नहीं हुई थी।

वह अपने पांच भाइयों से अलग रहता था। उसके पास कई बीघा जमीन थी। आरोपियों से जमीन को लेकर भी कुछ विवाद चल रहा था। हालांकि पुलिस ने कई पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed