{"_id":"6adcf90a25766ff4590fe275","slug":"murder-fir-registered-after-four-years-following-court-order-sitapur-news-r-13-1-bly1040-1980793-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: कोर्ट के आदेश पर चार साल बाद हत्या की प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: कोर्ट के आदेश पर चार साल बाद हत्या की प्राथमिकी दर्ज
Sat, 24 Oct 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 24 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
खीरी टाउन। करीब चार साल पहले पति की जहर देकर हत्या किए जाने के आरोप में न्यायालय के आदेश पर खीरी थाना पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। सीतापुर निवासी महिला मोहिनी विश्वकर्मा की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की।
मोहिनी विश्वकर्मा पत्नी स्व. सुरेश कुमार विश्वकर्मा निवासी ग्राम अर्रो खेमाजितपुर, थाना कोतवाली देहात ने आरोप लगाया कि 10 नवंबर 2022 को उनके पति सुरेश कुमार की जहर देकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद ही माेहिनी ने पति को जहर देकर मारने का आरोप लगाया था, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। डेढ़ साल के बाद बिसरा रिपोर्ट में जहर खाने से मौत की पुष्टि हुई थी। इसके बाद भी रिपोर्ट नहीं लिखी गई, तब मोहिनी ने कोर्ट की शरण ली। सीओ महक शर्मा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर ठेकेदार मुन्ना खां, मैनेजर लवलेश त्रिपाठी, किसान शुगर फैक्ट्री (खांडसारी) के मालिक रियाज खां, हरदोई के थाना पिहानी क्षेत्र के ग्राम बहेलिया खेड़ा निवासी अंसार अहमद और खीरी के थाना शारदानगर क्षेत्र के ग्राम बेलकोठिया निवासी बनवारी लाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।