फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   muharram

नहीं निकला जुलूस, सादगी से मना मुहर्रम

Sun, 30 Aug 2020 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
muharram
सीतापुर। कोविड-19 से चल रही जंग जीतने को लोग अपना तन मन धन ही नहीं अब परंपराएं तक दांव पर लगा रहे हैं। कोरोना संक्रमण काल में अब तक के हुए सभी पर्वों पर बेहद सादगी, शांतिपूर्ण माहौल में घरों में ही मनाए गए। अब गमों का पर्व ताजियादारी भी कोविड-19 को लेकर आई शासन की गाइड लाइन पर पूरी तरह अमल करते हुए मनाया गया है। न ताजिए के जुलूस, न मातम, न बाजे गाजे का शोरगुल। बेहद सादगी के साथ आज यह पर भी संपन्न हो गया।
विज्ञापन

इस बार लोगों ने घरों में ही रह कर इमामे हुसैन को खिराज-ए-अकीदत पेश की है। मुहर्रम को लेकर पुलिस व प्रशासन भी मुस्तैद रहा। जिले के सभी थाने अलर्ट पर थे। जिन गांव और कस्बों में ताजियादारी अकीदत के साथ की जाती थी। वहां पर पुलिस भारी संख्या में मौजूद रही। डीएम अखिलेश तिवारी, एसपी आरपी सिंह ने पूरे शहर में घूमकर हालत का जायजा लिया और मातहतों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके अलावा एडीएम विनय पाठक, एसडीएम सदर अमित भट्ट, सीओ सिटी योगेंद्र सिंह, शहर कोतवाल टीपी सिंह दिन भर मुस्तैद रहे। पुराने सीतापुर में कोतवाल और उनकी टीम की मुस्तैदी देर रात बनी रही। इसके अलावा लहरपुर, महमूदाबाद, बिसवा, सिधौली, पैंतेपुर, खैराबाद सहित पूरे जिले में पुलिस की सतर्कता बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी डायल भी सक्रिय कर दी गई थी। ताकि मुहर्रम पर भी लोग शासन की गाइड लाइन का पूरी तरह पालन करें। जिले भर में जिन जगहों पर ताजिए दफन किए जाते थे, पुलिस ने वहां भी ड्यूटी लगा दी थी। जिसके चलते रविवार को पूरे जिले में मुहर्रम को लेकर कहीं कोई गड़बड़ी व विवाद की शिकायत नहीं आई। जिससे पुलिस और प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed