{"_id":"67c4a587c503c260850f0843","slug":"mp-will-be-taken-to-lucknow-for-voice-sampling-sitapur-news-c-102-1-slko1055-127955-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: वॉयस सैंपलिंग के लिए सांसद को ले जाया जाएगा लखनऊ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: वॉयस सैंपलिंग के लिए सांसद को ले जाया जाएगा लखनऊ
Mon, 03 Mar 2025 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 03 Mar 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। दुष्कर्म के आरोप में बंद कांग्रेस सांसद राकेश राठौर के मामले में जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जा सकती है। वहीं वॉयस सैंपलिग के लिए मंगलवार को सांसद को विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ लेकर जाया जाएगा।
दुष्कर्म का केस दर्ज होने के बाद लगातार सांसद राकेश राठौर की मुश्किलें बढ़ रहीं हैं। उनपर एक केस और दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के पूर्व उन्होंने अग्रिम जमानत याचिका डाली जो जिला न्यायालय से लेकर हाई कोर्ट तक खारिज हो चुकी है। इसके अलावा अब उनकी नियमित जमानत याचिका पर भी लगातार संशय बरकरार है। हाईकोर्ट लगातार उनको तारीख देता जा रहा है।
इधर, पुलिस के उच्चाधिकारी मामले में चार्जशीट लगाए जाने की कवायद कर रहे हैं। वायरल ऑडियो के मामले में सांसद ने यह स्वीकार कर लिया था, कि आवाज उनकी ही है। इसके बाद भी सीजेएम कोर्ट ने उनके अधिवक्ता को सैंपल टेस्ट कराने की बात कही है। पुलिस चार मार्च को सांसद को जेल से सुरक्षा व्यवस्था के बीच लखनऊ की विधि विज्ञान प्रयोगशाला लेकर जाएगी। वहां उनकी आवाज के सैंपल लिए जाएंगे। एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि मामले में नियमानुसार जो कार्रवाई होनी है वह की जा रही है। विवेचक के मुताबिक मंगलवार को वाॅयस सैंपलिंग कराई जाएगी।