फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Movement intensified in PAC campus from 1 pm

दोपहर एक बजे से पीएसी कैंपस में हलचल तेज

Thu, 07 Oct 2021 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Movement intensified in PAC campus from 1 pm
द्वितीय वाहिनी पीएसी गेट नंबर तीन पर मुस्तैद रहा पुलिस बल। - संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। प्रियंका गांधी की रिहाई भले ही डेढ़ बजे के करीब की गई हो, लेकिन उनके लखीमपुर के लिए जाने की सुगबुगाहट एक बजे से ही शुरू हो गई थी। इसके साथ पीएसी कैंपस में हलचल बढ़ गई थी। कुछ ही देर में यह साफ हो चुका था कि अब प्रियंका की मांग पूरी हो गई है। जिस जिद पर वे अड़ी हैं, उसे मान लिया गया है। कुछ ही देर में उन्हें लखीमपुर के लिए रवाना कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

उनके लखीमपुर जाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की ओर मौखिक रूप से हरी झंडी दिए जाने के बाद से ही पीएसी के चारों गेटों पर हलचल बढ़ गई थी। तैयारियां शुरू होने लगी थीं। पीएसी परिसर के जिस गेस्ट हाउस में प्रियंका गांधी को रोका गया था, उसके बाहर जिस गाड़ी से उन्हें जाना था, उसके अलावा पुलिस और प्रशासन की मिलाकर करीब 15 से 20 गाड़ियों का काफिला तैयार खड़ा था।
विज्ञापन

सिक्योरिटी की ओर से प्रियंका की गाड़ी की चेकिंग शुरू कर दी गई थी। करीब एक घंटे तक तेज रही हलचल बाद में शांत हो गई थी। इसके बाद राहुल गांधी के आने पर हलचल बढ़ी और फिर जब तक वे रवाना नहीं हुए, तब तक गहमागहमी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों की बढ़ी चहलकदमी
प्रियंका गांधी को लखीमपुर जाने के लिए शुरू हुई तैयारियां के बीच माहौल देखकर कभी हलचल बढ़ जाती थी तो कभी माहौल शांत हो जाता था। यह सब पीएसी कैंपस के बाहर से साफ नजर आ रहा था। गेस्ट हाउस के पास मौजूद अफसरों की चहलकदमी से माहौल गरमाता और शांत होता रहा।
लखीमपुर जाने की अनुमति मिलने के करीब दो घंटे तक हर कोई यह कयास लगाता रहा कि प्रियंका गांधी अकेले लखीमपुर जाएंगी या फिर उनके साथ राहुल गांधी भी जाएंगे। अफसर भी कुछ स्पष्ट नहीं बता पा रहे थे। दो घंटे बाद यह साफ हुआ कि दिल्ली से राहुल गांधी लखनऊ पहुंच चुके हैं और लखनऊ से सड़क के रास्ते पहले पीएसी कैंपस में प्रियंका गांधी से मिलने आएंगे। इसके बाद दोनों लोग एक साथ लखीमपुर के लिए रवाना होंगे।
डीएम व एसपी ने प्रियंका से की वार्ता
प्रियंका की रिहाई और लखीमपुर जाने पर छाए संकट के बादलों के साफ होने से पहले डीएम विशाल भारद्वाज, एसपी आरपी सिंह, एएसपी, एडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट से लेकर पुलिस और प्रशासन के तमाम अधिकारी पीएसी कैंपस में पहुंच गए थे। सूत्रों का कहना है कि डीएम और एसपी ने प्रियंका गांधी से बातचीत की। हालांकि, क्या बातचीत हुई, यह सामने नहीं आ सका है।
...आखिर तक साफ नहीं हुआ, किस गेट से प्रवेश करेंगे राहुल
प्रियंका गांधी जिस पीएसी के गेस्ट हाउस में रुकी थी, उसके अंदर प्रवेश के लिए चार गेट बने हैं। गेट नंबर एक पर कांग्रेसी धरने पर बैठे थे। ऐसे में इधर से जाने का सवाल ही नहीं था। गेट नंबर 2, 3 और चार से जाने का अनुमान लगाया जा रहा था। अधिक गुंजाइश गेट नंबर 2, 3 से थी। लेकिन आखिर तक यह साफ नहीं हो सका।

प्रशासन ने राहुल गांधी को किस गेट से ले जाना है, यह पहले ही तय कर लिया था, लेकिन इसकी भनक नहीं लगने दी। आखिर में गेट नंबर 2 और 3 पर चहलकदमी बढ़ गई थी। एक तरफ का रास्ता ब्लॉक कर दिया गया था। रस्सा बांध दिया गया था। फिर राहुल गांधी आते हैं और प्रशासन उन्हें गेट नंबर तीन से लेकर अंदर प्रवेश कराता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed