Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Mother's arrival on elephant, departure riding on chicken

Sitapur News: हाथी पर माता का आगमन, मुर्गे पर सवार होकर प्रस्थान

Sun, 08 Oct 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 08 Oct 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Mother's arrival on elephant, departure riding on chicken
नैमिषारण्य/सीतापुर। शारदीय नवरात्र में इस बार मां दुर्गा का आगमन हाथी पर हो रहा है। प्रस्थान मुर्गे पर सवार होकर करेंगी। मान्यता के अनुसार हाथी पर आगमन समाज के लिए अत्यंत शुभ होगा। नवरात्र का शुभारंभ 15 अक्तूबर से होगा। इस बार माता पूरे नौ दिन भक्तों पर कृपा बरसाएंगी। नवरात्र को लेकर देवी मंदिरों में तैयारियां शुरू हो गईं हैं।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र का प्रारंभ आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से होता है। इस बार शारदीय नवरात्र 15 अक्तूबर से शुरू हो रहे हैं। नवरात्र में प्रतिवर्ष सवारी का विशेष महत्व होता है। आचार्य अरुण शास्त्री ने बताया कि इस बार माता की सवारी हाथी है। देवी भागवत पुराण के अनुसार जिस नवरात्र माता हाथी पर सवार होकर पृथ्वी पर आती हैं, उस वर्ष धन, दौलत मे वृद्धि होती है। अगली वर्षा ऋतु में बरसात अच्छी होती है, जिससे किसानों की फसल अच्छी होती हैं। वहीं, इस बार माता मुर्गे पर सवार होकर प्रस्थान करेंगी। दुर्गा सप्तशती के अनुसार माता की विदाई की सवारी मुर्गा होता है, तब प्राकृतिक आपदाओं आने की संभावना होती है। आचार्य के अनुसार अश्विन माह की प्रतिपदा तिथि 14 अक्तूबर की रात 11:24 बजे से शुरू होगी। प्रतिपदा तिथि 15 अक्तूबर की दोपहर 12:32 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार शारदीय नवरात्र की शुरुआत 15 अक्तूबर से होगी। इस बार पूरे नौ दिन के नवरात्र पड़ रहे हैं।
विज्ञापन



कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
शारदीय नवरात्र की प्रतिपदा तिथि को कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 11:36 बजे से 12:24 बजे तक है। कलश स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त इस साल 48 मिनट ही रहेगा। आचार्य ने बताया कि अभिजीत मुहूर्त में कलश स्थापना करने से माता सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed