फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   mother and sons killed a person

मां ने बेटों संग मिल ग्रामीण को मार डाला 

Sun, 03 Jul 2016 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 03 Jul 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
mother and sons killed a person
क्राइम - फोटो : amar ujala
पिसावां थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक महिला ने दो पुत्रों की मदद से दो ग्रामीणों पर कुदाल व धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का कारण रंजिश बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


पिसावां के ग्राम नैका खेड़ा निवासी शिव सागर (65) शनिवार शाम गांव में ही दुकान पर गया था। सामान खरीदने के बाद वह घर जा रहा था। सुरेश के घर के सामने से निकलते समय सुरेश के पुत्र आवेंद्र ने शिवसागर से अभद्र टिप्पणी कर दी। वह विरोध जताने लगा तो कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन


देखते ही देखते आवेंद्र का भाई जावेंद्र व उसकी मां लीलावती बांका व कुदाल लेकर वहां आ गईं और तीनों ने शिव सागर पर हमला बोल दिया। शिवसागर की चीख सुनते ही उसका भाई लाल बिहारी (59) बचाने का प्रयास करने लगा तो आवेंद्र पक्ष और भड़क गया और उसने लाल बिहारी पर भी ताबड़तोड़ वार कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह विवाद शांत कराया लेकिन तब तक दोनों गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। परिवारीजनों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन लाल बिहारी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। लाल बिहारी के भतीजे राजेश ने गांव के आवेंद्र, जावेंद्र व उनकी मां लीलावती के खिलाफ तहरीर दी है।


घटना का कारण रंजिश बताया जा रहा है। वहीं पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। थानाध्यक्ष केके मिश्रा ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पहले इस मामले में मारपीट का केस दर्ज हुआ था, जिसके बाद उसे अब गैर इरादतन हत्या में तरमीम किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed