फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Monu Eleven won the match and secured a spot in the semi-finals

Sitapur News: मोनू इलेवन ने मैच जीतकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

Sun, 05 Jul 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 05 Jul 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Monu Eleven won the match and secured a spot in the semi-finals
लहरपुर। नगर के इमामबाड़ा स्थित ग्राउंड पर आयोजित लहरपुर प्रीमियर लीग सीजन-3 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को मोनू इलेवन व एडी लायंस के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। मोनू एलेवन ने एडी लायंस को 27 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस हार के साथ ही एडी लायंस का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मोनू इलेवन ने निर्धारित आठ ओवर में 93 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एडी लायंस की शुरुआत बेहद खराब रही और लगातार विकेट गिरने से टीम संभल नहीं सकी। निर्धारित ओवरों में एडी लायंस की टीम लक्ष्य हासिल करने में नाकाम रही। एडी लायंस को 27 रन से हार का सामना करना पड़ा। मोनू इलेवन के खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबले पर शुरू से अंत तक अपनी पकड़ बनाए रखी। इस जीत के साथ मोनू इलेवन टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। मैच के दौरान दर्शकों में उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर फहीम, शाकिब मिर्जा, सिराज अंसारी, कामिल खान, दानिश, अफताब, जीशान, विवेक भदौरिया, उमर आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed