{"_id":"5f5a608e8ebc3e368532660e","slug":"monkey-killed-by-air-gun-school-manager-arrested-sitapur-news-lko5395079110","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर गन से बंदर की हत्या, स्कूल प्रबंधक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयर गन से बंदर की हत्या, स्कूल प्रबंधक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोली (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में एयर गन से एक बंदर की हत्या कर दी। हिंदूवादी संगठनों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने इस मामले में स्कूल प्रबंधक पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
गुरुवार सुबह महोली कस्बे के चमारन टोला निवासी लाइफ वर्ड मिशन स्कूल के प्रबंधक पीजे थॉमस विद्यालय परिसर में ही बने आवास पर थे। इसी बीच आवास पर बंदरों के आने से एयर गन से गोली चलाकर उन्हें भगाने लगे। इसी दौरान एयरगन की एक गोली बंदर के मस्तक में जा घुसी। इससे वह छटपटा कर गिर गया।
मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दूसरी गोली से एक बंदर घायल होकर भाग गया। इस घटना को कुछ लोग देख रहे थे। उन्होंने हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों को सूचना दी। हिंदू युवा वाहिनी के अरुण मिश्रा समेत कई लोगों ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। कोतवाली पुलिस ने पीजे थॉमस को एयरगन समेत कोतवाली ले आई। बंदर के शव को पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर महोली बृजेश मिश्रा ने बताया कि अरुण मिश्रा की तहरीर पर स्कूल प्रबंधक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जा रही है।