फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   MLC Brijesh singh went to Lucknow

एमएलसी बृजेश सिंह लखनऊ रवाना

Tue, 30 Aug 2016 11:09 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Tue, 30 Aug 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
MLC Brijesh singh went to Lucknow
सीतापुर ‌जिला जेल से लखनऊ रवाना होते एमएलसी बृजेश सिंह। - फोटो : अमर उजाला

माफिया व वाराणसी से विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह को सोमवार रात सीतापुर जिला कारागार में रोकने के बाद मंगलवार सुबह भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लखनऊ रवाना कर दिया गया। इस दौरान जेल के आसपास एमएलसी के करीबियों की भीड़ दिखी। 

विज्ञापन


जेल अधीक्षक ने बताया कि रातभर के लिए एमएलसी को यहां रोका गया था। सुबह होते ही लखनऊ भेज दिया गया। दरअसल, लखनऊ में इन दिनों विधानसभा सत्र चल रहा है। सत्र में शामिल होने के लिए वाराणसी के एमएलसी व माफिया बृजेश सिंह भी लखनऊ पहुंचे थे।
विज्ञापन


वहां से देर शाम एमएलसी बृजेश सिंह को शासन के आदेश पर सीतापुर कारागार में रात्रि ठहराव के लिए भेजा गया था। वीआईपी गाड़ियों के काफिले से एमएलसी बृजेश सिंह सीतापुर जेल पहुंचे थे। रात भर यहां ठहराव के बाद मंगलवार सुबह ही सत्र में शामिल होने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के बीच लखनऊ रवाना कर दिया गया। इस दौरान पुलिस के अलावा एमएलसी के करीबी भी कई गाड़ियों से पहुंच गए थे।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed