{"_id":"66ae7d611300193067054f74","slug":"mla-angry-with-officials-absent-in-area-panchayat-meeting-sitapur-news-c-102-1-slko1037-117116-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: क्षेत्र पंचायत की बैठक में नदारद अधिकारियों से विधायक नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: क्षेत्र पंचायत की बैठक में नदारद अधिकारियों से विधायक नाराज
Sun, 04 Aug 2024 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 04 Aug 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
गोंदलामऊ। विकास खंड सभागार में शनिवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। इस दौरान विधायक मनीष रावत, ब्लॉक प्रमुख गोंदलामऊ नमिता अवस्थी, सांसद मिश्रिख प्रतिनिधि राजकुमार सोनी ने सदस्यों से संवाद किया। इस बैठक में पूर्ति विभाग, बिजली, स्वास्थ्य, पुलिस व अन्य विभागाें के अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर विधायक नाराज हुए।
बैठक में बीडीसी व प्रधानों की समस्याओं के निस्तारण पर जोर दिया गया। विधायक मनीष रावत ने भविष्य में होने वाली बैठक में विभागों द्वारा कोरम बैठक के एजेंडे को रिसीव कराने पर जोर दिया।
प्रधानों ने लाभार्थियों के खाते में सम्मान निधि न पहुंचने की शिकायत की। विधायक रामकृष्ण भार्गव ने ग्रामीण अंचल क्षेत्र में आवास लाभार्थियों को लाभ देने में पारदर्शिता बनाए रखने की बात कही। इस दौरान सदस्यों का कोरम पूरा रहा। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी गोंदलामऊ प्रवीण जीत, एडीओ आईएसबी सौरभ सिंह, एडीओ एजी प्रमोद कुमार, दिलीप मिश्रा व अन्य मौजूद रहे।