{"_id":"67d9ba71a333e1bfdb04bdf8","slug":"missing-youths-body-found-in-river-sitapur-news-c-102-1-slko1055-128741-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: लापता युवक का नदी में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: लापता युवक का नदी में मिला शव
Tue, 18 Mar 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 18 Mar 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
कुंवरगड्डी (सीतापुर)। पांच दिनों से लापता अंबरपुर निवासी ज्ञानेंद्र कुमार का शव मंगलवार को गोमती नदी में उतराता मिला। गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस उसे तलाश रही थी। अटरिया के अंबरपुर निवासी ज्ञानेंद्र कुमार उर्फ लाला (22) शुक्रवार को होली के दिन शाम के समय होली मिलने के लिए घर से निकले थे। लेकिन वह देर रात तक घर नहीं लौटे।
परिजनों ने काफी खोजबीन की। पता न लगने पर शनिवार शाम अटरिया थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस ने भी पोस्टर चस्पा कर खोजबीन शुरू कर दी। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे ग्रामीणों ने युवक का शव कसिमापुर गांव के गोमती नदी में उतराते देखा। थानाध्यक्ष रोहित दुबे ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।