फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Missing student found in Lakhimpur Kheri

Sitapur News: लापता छात्र लखीमपुर खीरी में मिला

Sat, 14 Feb 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 14 Feb 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Missing student found in Lakhimpur Kheri
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सीतापुर। महोली के प्रीतमपुर गांव से 11 फरवरी को लापता हुआ कक्षा-सात का छात्र इबारक लखीमपुर खीरी जिले में मिल गया है। पुलिस की पूछताछ में छात्र ने खुद के अपहरण होने की बात बताई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
रिछाही चौकी क्षेत्र के प्रीतमपुर गांव निवासी नूर मोहम्मद ने बताया कि वह महोली में होमगार्ड प्लाटून कमांडर है। उनका पुत्र इबारक (12) रिछाही के एक निजी स्कूल में सातवीं कक्षा का छात्र है। 11 फरवरी को वह साइकिल से विद्यालय जाने के लिए घर से निकला था। रिछाई ओवरब्रिज के नीचे साइकिल की चेन उतर गई। इबारक चेन ठीक करने लगा। इसी दौरान एक डीसीएम उसके पास आकर रुकी। डीसीएम में सवार लोगों ने उसे जबरन पकड़ कर डीसीएम में बैठा लिया। जब छात्र घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन

इसी दौरान नूर मोहम्मद के पास पड़ोसी जनपद खीरी के मैगलगंज कोतवाली से फोन आया कि उनका बेटा इबारक कोतवाली में मौजूद है। कोतवाली पहुंचे परिजनों को इबारक ने बताया कि अपहरण करने वाले उसे मैगलगंज टोल प्लाजा के निकट सीट के नीचे अकेला छोड़कर कहीं चले गए थे। मौका पाकर वह डीसीएम का गेट खोलकर अपनी जान बचाकर खेतों की तरफ भागा। राहगीरों की मदद से मैगलगंज कोतवाली पहुंचा। पिता नूर मोहम्मद ने महोली कोतवाली में सूचना दी। इसके बाद वह घर चले गए। अपराध निरीक्षक इंस्पेक्टर अखिलेश यादव ने बताया कि परिजनों ने बेटे को वापस लाने के बाद जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed