फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Missing Luvkush reached Mahmudabad using railway tracks

Sitapur News: लापता लवकुश रेल पटरियों के सहारे पहुंचा महमूदाबाद

Tue, 13 Jan 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 13 Jan 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Missing Luvkush reached Mahmudabad using railway tracks
महमूदाबाद । सदरपुर के रंडा लच्छीपुर से लापता हुआ लवकुश यादव (27) खुद ही पुलिस के पास आ गया। उसने बताया कि रास्ता पूछने के बहाने युवक को कार सवार गाड़ी में बैठाकर साथ ले गए थे। तीन दिन बाद युवक मौका पाकर आरोपियों की पकड़ से भाग निकला और किसी तरह रेल पटरियो के सहारे होता हुआ महमूदाबाद पहुंचा।
विज्ञापन

लवकुश सात जनवरी की शाम करीब दो बजे खेत देखने गए थे। उसके बाद लापता हो गए थे। आठ जनवरी को लवकुश के पिता प्रेमचंद ने सदरपुर थाने में तहरीर देकर पुत्र की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें लवकुश को यह कहते हुए सुना गया कि वह किसी घने जंगल में फंसा है। उसके शरीर से खून निकाल लिया गया है। वह चार दिन से भूखा जान बचाने के लिए जंगल में भटक रहा है। इसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी को अपहरण में तरमीम कर युवक की तलाश में कई टीमों को आशंकित स्थानों के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

सीओ महमूदाबाद वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार को युवक के महमूदाबाद कोतवाली के पास आने की सूचना मिली। इसके बाद सदरपुर पुलिस टीम महमूदाबाद पहुंचकर लवकुश को अपने साथ ले गई। लवकुश ने बताया कि उससे काले शीशे वाली कार में सवार कुछ लोगों ने भूलभुलैया का रास्ता पूछा था। नजदीक जाने पर कार सवारों ने उसे खींच कर अंदर बैठा लिया और बेहोश कर अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लवकुश ने बताया कि रात दो बजे करीब उसे होश आया और रविवार देर रात व आरोपियों के चंगुल से किसी तरह निकल कर बाराबंकी के फतेहपुर रेलवे स्टेशन पहुंच गया। जहां से वह पूरी रात पटरियों के सहारे पैदल चलकर महमूदाबाद पहुंचा। पुलिस बयान दर्जकर मामले की जांच कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed