{"_id":"613cf23f8ebc3ec36e6e3403","slug":"missing-girl-sleeping-with-parents-sitapur-news-lko59512735","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता-पिता के साथ सो रही बच्ची लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता-पिता के साथ सो रही बच्ची लापता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। कोतवाली देहात इलाके में बीती देर रात मां-बाप के साथ सो रही दो साल की बच्ची रहस्यमय हालात में लापता हो गई। सुबह होने पर बिस्तर पर बच्ची को न पाकर मां-बाप के होश उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू की। अभी तक बच्ची का कोई सुराग नहीं लग सका है। परिजन बच्ची के साथ कोई अनहोनी की आशंका को लेकर परेशान हैं। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया है।
कोतवाली देहात इलाके में लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर बिजवार ओवरब्रिज के पास सड़क किनारे राकेश गुप्ता परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार रात राकेश अपनी पत्नी और दो साल की बच्ची लक्ष्मी के साथ घर के बाहर खुले में एक ही चारपाई पर सो रहे थे। देर रात कुछ अज्ञात लोग बच्ची को उठा ले गए।
शनिवार सुबह होने पर दंपती के जगने पर बच्ची बिस्तर से गायब मिली। बच्ची की आसपास काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। इससे परेशान दंपती ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर सीओ सिटी पीयूष सिंह, कोतवाली देहात इंस्पेक्टर राजेश कुमार, एसओ खैराबाद अंबर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की।
विज्ञापन
पुलिस ने भी बच्ची की काफी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका है। कोतवाली देहात इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले में गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। सीओ सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि कोतवाली देहात इलाके में एक बच्ची लापता हुई है। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। बच्ची की तलाश में पांच टीमें लगी हैं।
सीसीटीवी की खंगाली फुटेज
बच्ची के गायब होने की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से लेकर करीब एक किमी की दूरी तक सड़क किनारे उसकी तलाश की। शहर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है।