फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Miscreants looted bike and cash at gunpoint

Sitapur News: बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूटी बाइक व नकदी

Wed, 13 Nov 2024 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 13 Nov 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Miscreants looted bike and cash at gunpoint
झरेखापुर (सीतापुर)। सिकटिहा निवासी युवक से बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार रात लूट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस मामले को चोरी बता रही है। पीड़ित ने फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव निवासी रामहेत ने बताया कि वह अपने बेटे चंद्रशेखर के साथ अपने दोस्त के यहां खैराबाद के माखूपुर एक धार्मिक कार्यक्रम में गए थे। देर रात वह बाइक से घर वापस जा रहे थे। लखीमपुर मार्ग से गौरा अर्जुनपुर मार्ग पर बने रेलवे अंडर पास के दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने आगे से बाइक लगाकर, पीड़ित की बाइक की चाभी निकाल ली, फिर तमंचा दिखाकर एक राउंड फायरिंग भी कर दी।
विज्ञापन

बदमाशों ने पीड़ित का मोबाइल तोड़कर फेंक दिया और बाइक के साथ 500 रुपए की नकदी लेकर भाग गए। पीड़ित ने पुलिस को मामले की पूरी जानकारी दी। घटना के बाद पुलिस ने आसपास के कैमरे भी खंगाले हैं। इंस्पेक्टर विमल गौतम ने बताया कि चोरी की सूचना मिली थी। लूट जैसा कोई मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed