फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Minor cut, submerged thousands of acres of crop

माइनर कटी, हजारों बीघा फसल जलमग्न

Sat, 11 Jul 2015 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Sat, 11 Jul 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
माइनर कटने से तटवर्तीतीन गांव के दो दर्जन खेतों में पानी भर गया, जिससे खेतों में लगी फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। सिंचाई विभाग के कर्मी जानकारी मिलने पर कटान दुरुस्त करने में जुट गए है। फौरी तौर पर पानी का बहाव रोक लिया गया है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र से होकर गुजरने वाली तेंदुआ माइनर शुक्रवार देर रात क्षेत्र के बरगदहा पुल के पास कट गई। कटान होने से नहर का पानी बाहर की ओर बहने लगा, जिससे क्षेत्र के मोहईयुददीनपुर, दुर्गीपुरवा, अमिया कलां के करीब 36 किसानों के खेतों में लबालब पानी भर गया। खेतों में इन दिनों धान की पौध लगी हुई है। जबकि धान की रोपाई भी शुरू हो चुकी है। इसके अलावा गन्ने की फसल भी लगी है।
विज्ञापन

खेतों में नहर का पानी पहुंचने से धान, गन्ना आदि की फसलें जलमग्न हो गईं। फसलें जलमग्न होने से किसानों को काफी नुकसान पहुंचा है। जेई अनूप राजवंशी ने बताया कि कर्मचारी कटान दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं। पानी के बहाव पर फिलवक्त काबू पा लिया गया है। रविवार तक माइनर पूरी तरह दुरुस्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed