फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Minor cut, crop submerged

माइनर कटी, सौ बीघा फसल जलमग्न

Tue, 10 Jan 2017 11:05 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Tue, 10 Jan 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
Minor cut, crop submerged

लहरपुर  कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात एक माइनर कट गई। इससे आसपास के खेत पानी से लबालब हो गए। मंगलवार सुबह तक क्षेत्र की सौ बीघा फसल बर्बाद हो गई। सिंचाई विभाग के अधिकारी पटरी दुरुस्त कराने में लगे थे।

विज्ञापन


रवांसी के निकट से लहरपुर माइनर गुजरी है। सोमवार रात माइनर कट गई। माइनर का पानी करीब के खेतों में भर गया। सुबह जब ग्रामीण फसल देखने खेत पहुंचे तो हर तरफ पानी ही नजर आ रहा था। बहाव इस कदर तेज था कि तमाम खेतों की फसल बह रही थी।
विज्ञापन


अशोक मेहराज सिंह, मधु सिंह, इंद्रपाल सिंह ,नितिन सिंह, डिघिया के रामबख्श यादव, प्रेमलता, भैसहा के मनोज सिंह, महाराज सिंह, मोलहे, रामपाल, हरिद्वारी लाल आदि के खेतों में खड़ी सौ बीघा फसल जलमग्न हो गई थी। किसानों का कहना है कि अचानक आए पानी से सरसों, गेहूं आदि फसल को नुकसान हुआ है। जेई कुंदल ने बताया कि माइनर की एक पटरी दस फीट दूरी तक कटी थी। पटरी को दुरुस्त कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed