हरगांव (सीतापुर)। लखीमपुर जाते समय लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने हरगांव में बन रहे ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। काम में धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। अफसरों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
लखनऊ से लखीमपुर जाते समय हरगांव पहुंचने पर जितिन प्रसाद का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। हरगांव-लखीमपुर मार्ग पर बन रहे निर्माणाधीन पुल को देखा। पुल के निर्माण में हो रही देरी से नाराज मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की फटकार लगाई।
मंत्री के पूछने पर अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी ने वन विभाग की आपत्ति के कारण देरी होना बताया। इस दौरान एमएलसी अनूप गुप्ता, विधायक गोला अरविन्द गिरी, धीरेन्द्र सिंह, अरुणेश त्रिपाठी, हरिनाम बाबू मिश्र, श्याम कुमार राठौर आदि मौजूद रहे।