{"_id":"66ef17cd86c489d1eb0d3dc4","slug":"middle-aged-man-dies-due-to-collision-with-truck-jam-and-commotion-sitapur-news-c-102-1-stp1002-119280-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: ट्रक की टक्कर से अधेड़ की मौत, जाम व हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: ट्रक की टक्कर से अधेड़ की मौत, जाम व हंगामा
Sun, 22 Sep 2024 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 22 Sep 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
गोंदलामऊ (सीतापुर)। संदना में शनिवार शाम सड़क पार कर रहे एक अधेड़ को ट्रक ने रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। भीड़ देख चालक मौके पर ट्रक छोड़कर भाग गया। गुस्साए परिजनों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया। करीब एक घंटे तक जाम व हंगामे से अफरातफरी का माहौल बना रहा।
जमलापुर निवासी राजाराम (55) शनिवार को साइकिल से संदना कस्बे गया था। सड़क पार करते समय मिश्रिख की तरफ से आ रहे ट्रक ने उसे रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों ने सड़क पर शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने प्रधान की मदद से आक्रोशित लोगों को शांत कराया। करीब एक घंटे बाद जाम हटा। संदना थाना प्रभारी चंद्रभान यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।