फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Mercury 5 degrees, people suffering from cold

पारा 5 डिग्री, कड़ाके की ठंड से लोग बेहाल

Thu, 26 Dec 2019 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Mercury 5 degrees, people suffering from cold
सीतापुर। पारे में लगातार गिरावट से कड़ाके की ठंड बढ़ती जा रही है। गुरुवार को पारा एक डिग्री और लुढ़क गया। न्यूनतम तापमान पांच डिग्री पहुंचने से जन-जीवन बुरी तरह से बेहाल हो गया। सूरज भी दिनभर बादलों की ओट में रहा। इस सीजन में अब तक का गुरुवार सबसे ठंडा दिन रहा। हाड़कंपाऊ ठंड से राहत पाने को लोग पूरे दिन अलाव के इर्द-गिर्द सिमटे नजर आए। शाम गहराते ही गलन बढ़ गई। सड़कों पर नजर आ रहे गिने चुने लोग भी घरों में दुबक गए।
विज्ञापन

शहर में रात नौ बजे सन्नाटा पसर गया। न्यूनतम पारे में गिरावट से ठंड अभी और बढ़ने के आसार हैं। गुरुवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा।
गुरुवार की सुबह कोहरे के बीच चल रही बर्फीली हवा ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। नौकरीपेशा, दिहाड़ी मजदूर तथा बेहद जरूरी काम से बाहर निकले लोग गर्म कपड़ों का भारी बोझ शरीर पर लादे रहने पर भी कंपकंपाते दिखाई दिए।
विज्ञापन

कोहरा छंटने पर छाई बदली के कारण सूर्यदेव के दर्शन दुर्लभ हो गए। दिन में 6 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली बफीली हवा नश्तर की तरह शरीर में चुभती रहीं। गलन का यह आलम रहा कि लोग दिन में भी अलाव का सहारा लेते नजर आए। बुधवार के मुकाबले अधिकतम और न्यूनतम पारा एक-एक डिग्री और लुढ़क गया। इस सर्दी के सीजन में अब तक का यह सबसे कम तापमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर करीब दो बजे सूर्यदेव ने हाजिरी तो लगाई लेकिन चमक नहीं बिखेर पाए और फिर बादलों के पीछे छिप गए। शाम 5 बजे से गलन और बढ़ने लगी। इससे हर कोई काम निपटाकर घर जाने की जल्दी में नजर आया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वातावरण में नमी की मात्रा 90 प्रतिशत दर्ज की गई। कड़ाके की ठंड से राहत मिलने के फिलहाल कोई आसार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed