{"_id":"678955e2b82c4b06050d8729","slug":"medicine-prescribed-from-outside-instructions-for-action-on-doctor-sitapur-news-c-102-1-slko1053-125417-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बाहर से लिखी दवा, डॉक्टर पर कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बाहर से लिखी दवा, डॉक्टर पर कार्रवाई के निर्देश
Fri, 17 Jan 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 17 Jan 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान भर्ती महिला से हाल जानतीं महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका म
सीतापुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्य ने बृहस्पतिवार को जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। एक मरीज ने बाहर से दवा लिखे जाने की शिकायत की। इस पर सीएमएस को तत्काल डॉक्टर पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
प्रियंका मौर्य ने महिला वार्ड, औषधीय भंडार, इमरजेंसी वार्ड, ब्लड बैंक आदि वार्डों का निरीक्षण किया। महिला वार्ड में महिलाओं से वार्ता करते हुए मुहैय्या कराई जा रहीं स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में पूछा। एक परिजन ने शिकायत की कि मेरे मरीज के लिए बाहर से दवा लिखी गई है। इस पर सदस्य ने नाराजगी व्यक्त की।
कुष्ठ रोग विभाग में तैनात डॉ. एसके शुक्ला के विरुद्ध बाहर से दवा लिखने पर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों से वार्ता करते हुए आश्वासन दिया कि जिला चिकित्सालय में मरीजों को सभी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। किसी को भी बाहर से दवा लाने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
ब्लड बैंक के निरीक्षण के दौरान मशीनों की जानकारी लेते हुए उनकी कार्यप्रणाली को समझा। सीएमएस को निर्देशित किया कि जो भी मरीज आते हैं, उनको बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
बालिकाओं की सुनीं समस्याएं
ब्लॉक बिसवां के भगवानपुर माफी आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर महिलाओं की गोदभराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन किया। महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य सुधार के संबंध में संचालित कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर लागू किए जाने के निर्देश दिए। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मानपुर में बच्चों से वार्ता करते हुए उनकी समस्याओं को सुना। बालिकाओं की शिक्षा एवं आवासीय प्रबंध मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।