{"_id":"61b24e361d4e4a087035885e","slug":"medicine-distribution-stalled-for-two-hours-sitapur-news-lko608220864","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घंटे ठप रहा दवा का वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घंटे ठप रहा दवा का वितरण
विज्ञापन
रेउसा सीएचसी पर लंबित मांगों को लेकर फार्मासिस्ट प्रदर्शन करते हुए। - संवाद
- फोटो : SITAPUR
रेउसा/सीतापुर। जिला अस्पताल में फार्मासिस्ट ने लंबित मांगों को लेकर दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया। इसकी वजह से अस्पताल में सुबह 10 बजे तक दवा का वितरण नहीं हो सका। जिले की अन्य सीएचसी पर भी विरोध प्रदर्शन हुए।
जिला अस्पताल सहित सभी सीएचसी में फार्मासिस्ट ने लंबित मांगों को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया है। अभी तक वह हाथ पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। गुरुवार को प्रदर्शनकारियों ने दो घंटे का कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया। इसके तहत अस्पताल परिसर में प्रदर्शन करते हुए सुबह आठ से 10 बजे तक कार्य बाधित रखा।
इसकी वजह इन दो घंटों में दवा वितरण नहीं हुआ। जिससे मरीजों को दवा लेने के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। 10 बजे के बाद काउंटर खुलने पर उनको दवा मिल सकी। इस दौरान फार्मासिस्ट जेपी गौड सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
इसी तरह सीएचसी रेउसा में दो घंटे का विरोध प्रदर्शन हुआ। इस अवसर पर आशुतोष अवस्थी, संदी बाजपेयी, गिरीश चंद त्रिपाठी, संदीप अवस्थी, आदित्य गोस्वामी, मोहित कश्यप, सौरभ वर्मा, प्रशांत कुमार, प्रदीप, अभिषेक, जावेद आदि मौजूद रहे। चीफ फार्मासिस्ट केपी मिश्रा की नेतृत्व में सीएचसी बिसवां में विरोध प्रदर्शन हुआ। केपी मिश्रा ने बताया, 16 दिसंबर तक दो घंटे का रोजाना विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।