{"_id":"6749f174ff38b9d7e606be3a","slug":"medical-store-found-running-illegally-in-lucknow-hospital-sitapur-news-c-102-1-slko1053-122754-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: लखनऊ हॉस्पिटल में अवैध रूप से चलता मिला मेडिकल स्टोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: लखनऊ हॉस्पिटल में अवैध रूप से चलता मिला मेडिकल स्टोर
Fri, 29 Nov 2024 10:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 29 Nov 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। सिधौली इलाके के एक अस्पताल में अवैध रूप से मेडिकल स्टोर चल रहा था। जिला औषधि निरीक्षक (डीआई) ने जांच में इसका खुलासा हुआ। मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया है। यहां से 1.30 लाख रुपये कीमत की दवाएं जब्त की गईं हैं। चार दवाओं के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।
सिधौली रोड पर बेहटा छावनी स्थित लखनऊ हॉस्पिटल की एक शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर डीआई अनीता कुरील ने शुक्रवार को अस्पताल में छापा मारा। इस दौरान अस्पताल के अंदर एक मेडिकल स्टोर बिना लाइसेंस के अवैध तरीके से चलता मिला।
डीआई ने दवाओं व रजिस्टर को चेक किया। इसके बाद मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया है। टीम ने यहां से 1.30 लाख की कीमत की दवाओं को जब्त कर लिया। चार दवाओं के नमूने लिए। डीआई ने बताया नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।