{"_id":"a857a397f2f181aec537f79a086b8d18","slug":"mawa-and-sweets-filled-sample-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मावा व मिठाई के भरे नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मावा व मिठाई के भरे नमूने
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Wed, 29 Jul 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बुधवार को मिलावटखोरों के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान एक मिष्ठान भंडार से मावा व मिठाई का नमूना लिया।
विज्ञापन
वही बिना पंजीकरण के कारोबार कर रहे छह लोगों को नोटिस दी गई। अभिहित अधिकारी वीके सहाय के नेतृत्व में बुधवार को शहर में अभियान चला।
टीम सबसे पहले चुंगी चौकी के महेश मिष्ठान भंडार पहुंची। यहां पर विभिन्न खाद्य पदार्थों को चेक किया। मावा व साम गिलोरी मिठाई में मिलावट होने की आशंका प्रतीत हुई।
विज्ञापन
जिस पर दोनों का नमूना एकत्र किया। मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी अमरेश कुमार ने बताया में होटल में बहुत गंदगी थी। मिठाई के ऊपर मरी हुईं मक्खियां पड़ी मिलीं।
विज्ञापन
जिस पर करीब आधा क्ंिवटल मिठाई मौके पर नष्ट कराई गई। होटल संचालक को नोटिस दिया गया। इसके अलावा रोडवेज बस स्टाप के सामने बिना पंजीकरण के खाद्य पदार्थ बेच रहे ठेला, खोमचे व रेहड़ी वालों के खिलाफ अभियान चला।
जिसमें छह लोग बिना पंजीकरण के खाद्य पदार्थ बेचते हुए मिले। इन लोगो को नोटिस देकर 14 दिन के अंदर पंजीकरण न कराने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।