फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Mass marriage scheme will make the hands of 1619 daughters yellow

Sitapur News: सामूहिक विवाह योजना से पीले होंगे 1619 बेटियों के हाथ

Sun, 17 May 2026 11:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Mass marriage scheme will make the hands of 1619 daughters yellow
सीतापुर। जिले में 19 विकासखंड हैं। सभी ब्लॉकों की जरूरतमंद बेटियों का सामूहिक विवाह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कराया जाएगा। इसके लिए समाज कल्याण विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत प्रत्येक ब्लॉक से 80 बेटियों के चयन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। साथ ही 11 निकायों का भी लक्ष्य तय किया गया है। जिलेभर की 1619 बेटियों का सामूहिक विवाह कराया जाएगा।
विज्ञापन

शासन से जिले का लक्ष्य तय होने के बाद डीएम डाॅ. राजा गणपति आर ने ब्लाॅक और निकायवार लक्ष्य तय कर सामूहिक विवाह कराए जाने के निर्देश दिए हैं। प्रत्येक ब्लॉक से 80 बेटियों का चयन का लक्ष्य तय किया गया है। नगर पालिका सीतापुर से 19 और अन्य 10 निकायों में से प्रत्येक में आठ बेटियों का चयन किया जाना है। इसके बाद सामूहिक विवाह आयोजन की तिथि और स्थल चयन कर इसकी सूचना संबंधित आवेदन करने वाली बेटी के मोबाइल नंबर पर भेजी जाएगी। एक जोड़े के विवाह पर एक लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। मदवार खर्च पहले से ही शासन ने तय कर दिए हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी मोती लाल ने बताया कि लक्ष्य के अनुसार सामूहिक विवाह कराए जाएंगे। इस संबंध में सभी संबंधित जिम्मेदारों को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed