फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Martyrs memorial Forgotten

शहीद स्तंभों की भी नहीं ले रहे सुध

Thu, 11 Aug 2016 11:44 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Thu, 11 Aug 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Martyrs memorial Forgotten
शहीद स्तंभ की नहीं ले रहे सुध। - फोटो : अमर उजाला

...शहीदाें की चिताओ पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मिटने वालों का बाकी यही निशां होगा। देश को आजादी दिलाने वाले वीर सपूतों की शहादत की याद दिलाते इस गीत के सीतापुर में मायने ही बदल गए हैं। शहीदों की स्मृति में सजाया गया लालबाग पार्क इन दिनों कूड़ा घर में तब्दील हो चुका है।

विज्ञापन


महज चार दिन बाद स्वतंत्रता दिवस समारोह है। हर किसी में आजादी के इस उत्सव को लेकर उमंग है पर सीतापुर जिला प्रशासन लापरवाह बना हुआ है। अफसरों को आजादी के परवानों का सम्मान करने की तनिक भी फ्रिक नहीं है। पार्क में लगे शहीद स्तंभ में दरारें पड़ रहीं हैं। पार्क कूड़ाघर में तब्दील हो रहा है पर इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं। 
विज्ञापन


शहर के बीचों बीच स्थित शहीद लालबाग पार्क का ऐतिहासिक महत्व है। अंग्रेजी हुकूमत के दिनों में गोरों की गोलियों से यहां काफी संख्या में लोग शहीद हुए थे। जिनकी याद में शहीद स्तंभ बनाया गया। जिस पर यहां शहीद हुए आजादी के परवानों के नाम अंकित हैं। गुजरते दौर में लोग अब शहीदों का सम्मान करना भी भूलते जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालत इस कदर खराब हो चुके हैं कि बाजार में कूड़ा ढोने वाले ठेले इस पार्क में खड़े किए जा रहे हैं। पार्क की हालत इतनी खराब है कि उसके कई हिस्से कूड़ाघर में बदल चुके हैं। जगह-जगह कूड़े के ढेर नजर आ रहे है। गुरुवार को ‘अमर उजाला’ की टीम जब पार्क पहुंची तो पार्क पूरी तरह से बदहाल मिला।

मुख्य स्तंभ को सुरक्षित रखने के लिए बने पिलर क्षतिग्रस्त मिले। वहीं मुख्य स्तंभ के पास कूड़ा करकट जमा था। सुरक्षा के लिए लगी लोहे की जंजीर टूटी पड़ी थी। शहीद स्तंभ के आसपास गंदगी के साथ बड़ी बड़ी घास उगी थी। पार्क पूरी तरह से बदहाल था।


अब तो महज चार दिन बाद स्वतंत्रता दिवस है, लोग आजादी का जश्न मनाएंगे। आजादी के लिए अपनी जान कुर्बान कर देने वालों को याद करने वाला कोई नहीं है। शहीद स्तंभ में भी दरारें पड़ रही हैं।

जल्द होगी साफ सफाई
जल्द ही पार्क की साफ सफाई कराई जाएगी। इसके लिए निर्देश दे दिए गए हैं। 15 अगस्त को पार्क दुरुस्त मिलेगा।
अनुपम शुक्ला, ईओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed