फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Marrying a Rajasthani girl on a bluff, then sold

राजस्थानी युवती को झांसा देकर रचाई शादी, फिर बेचा

Thu, 03 Mar 2022 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
Marrying a Rajasthani girl on a bluff, then sold
मिश्रिख (सीतापुर)। राजस्थान के अलवर जिले की निवासी एक युवती को मिश्रिख के युवक ने अपने प्रेम जाल में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाए। शादी का दबाव बढ़ने पर वह युवती को अपने घर ले आया और फिर उसकी मांग भरकर शादी का ढोंग रचाया। आरोप है कि एक वर्ष तक युवती का शारीरिक शोषण करने के बाद किसी और के हाथ बेंच दिया। परेशानी यही खत्म नहीं हुई खरीददार व उसके भाई ने भी युवती से शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि शारीरिक संबंध बनाने के बाद दोनों भाइयों ने उसे घर से निकाल दिया। न्याय पाने के लिए क्षेत्रीय पुलिस से गुहार लगाने पर जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो आईजीआरएस के माध्यम से आला अफसरों तक अपनी परेशानी बतायी है। जबकि इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने ऐसी किसी घटना की जानकारी से ही इंकार किया है।
विज्ञापन

राजस्थान के अलवर की रहने वाली 21 वर्षीय युवती ने बताया कि उसके माता पिता नहीं है। जीवनपार्जन के लिए वह एक ऑटो पार्ट फैक्टरी में काम करती थी। वहीं उसकी मुलाकात मिश्रिख के भिखनापुर के रहने वाले एक युवक से हुई और मेल मिलाप बढ़ने लगा। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ पहले शारीरिक संबंध बनाए फिर उसे शादी करने का झांसा देकर मिश्रिख ले आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां आकर मंदिर में फर्जी शादी रचाकर पहले एक साल तक उसका शारीरिक शोषण किया और बाद में मिश्रिख के ही चंदूपुर निवासी एक दूसरे व्यक्ति के हाथों बेच दिया। जहां खरीददार ने अपने भाई के साथ मिलकर युवती के साथ मनमानी कर शारीरिक शोषण किया। विरोध करने पर उसको मारपीट कर घर से भगा दिया गया।

पीड़िता ने कस्बा चौकी स्थित पुलिस चेकपोस्ट में शिकायत भी की लेकिन पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाय युवती को ही धमका कर दोनों भाइयों के साथ वापस चंदूपुर भेज दिया। पीड़िता ने अब आईजीआरएस पर अब पीड़ा बया कर न्याय दिलाने की गुहार लगायी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed